Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeउत्तराखण्डधामी यूसीसी बॉय नहीं, बल्कि संस्कृति के ध्वजवाहकः चौहान

धामी यूसीसी बॉय नहीं, बल्कि संस्कृति के ध्वजवाहकः चौहान

देहरादून। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि सीएम पुष्कर सिंह धामी यूसीसी बॉय नही, बल्कि संस्कृति के ध्वजवाहक हैं और कांग्रेस को राज्य नही, बल्कि तुष्टिकरण की फिक्र है। पूर्व सीएम हरीश रावत के बयान पर पलटवार करते हुए चौहान ने कहा कि  लिव-इन रिलेशनशिप हमारी संस्कृति का हिस्सा नहीं है।लेकिन वर्तमान समय की परिस्थितियों को देखते हुए और अलग अलग मामलों में मा.न्यायालय द्वारा दिए गए निर्णयों के क्रम में इसकी आवश्यकता महसूस की गई। हमारी प्राथमिकता सदैव हमारी बहन-बेटियों की सुरक्षा रही है। इस तरह के पंजीकरण की व्यवस्था से कोई अपनी पहचान नहीं छिपा पाएगा और उनके अभिभावकों को भी जानकारी रहेगी।
चौहान ने कहा कि बीते कुछ वर्षों में हमने कई हृदयविदारक घटनाएँ देखी जिसमें पहचान छिपाकर दूसरे पक्ष के साथ धोखा धड़ी की गई। दिल्ली में श्रद्धा वालकर के साथ हुई घटना से हर व्यक्ति को पीड़ा हुई है। यदि लिव-इन रिलेशनशिप के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य होता, तो शायद आफताब जैसे अपराधी इतने बड़े अपराध को अंजाम देने से पहले सौ बार सोचते। लेकिन मौजूदा व्यवस्था में इस तरह के अपराधियों को अपनी पहचान छिपाने और महिलाओं को धोखा देने का अवसर मिल जाता है।
उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड सहित कई स्थानों पर ऐसे मामले सामने आए हैं, जहाँ दूषित मानसिकता वाले लोग सोशल मीडिया पर फर्जी नामों से खाते बनाकर दूसरी धार्मिक पृष्ठभूमि की महिलाओं को बहकाने का प्रयास करते हैं। यूनिफॉर्म सिविल कोड (न्ब्ब्) में प्रस्तावित प्रावधानों के तहत, लिव-इन रिलेशनशिप का पंजीकरण अनिवार्य किया गया है। यह प्रावधान विशेष रूप से हमारी बहनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए है। महिलाओं की सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा करना हमारी सर्वाेच्च प्राथमिकता है।इसमें साथ ही साथ पुरुष की सुरक्षा भी सुनिश्चित होगी। उत्तराखंड की संस्कृति और मूल स्वरूप को बचाने के लिए हम पहले कड़ा धर्मांतरण कानून ले आए और अब यूसीसी को लागू किया है। चौहान ने कहा कि कांग्रेस को यूसीसी पर सवाल उठाने से पहले अपना मंतव्य साफ करना चाहिए कि वह प्रदेश के हित मे चिंतन कर रही है या समुदाय विशेष के लिए। यूसीसी भाजपा के चुनाव घोषणा पत्र का हिस्सा था और वह राज्य की संस्कृति के सरंक्षण के लिए प्रतिबद्ध है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments