Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डयूसीसी को कैबिनेट की मंजूरी पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया धामी...

यूसीसी को कैबिनेट की मंजूरी पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया धामी का आभार

देहरादून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने यूसीसी को धामी कैबिनेट द्वारा मंजूरी दिये जाने को लेकर सीएम पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया है।
भट्ट ने कहा कि अब साफ है कि यूसीसी जल्दी ही विस सत्र मे पटल मे पेश होने के बाद मूर्त रूप ले लेगा और राज्य मे समान नागरिक आचार संहिता लागू होगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं के हक मे इस कानून को लेकर भाजपा लम्बे समय से प्रयासरत रही है। भाजपा ने इसे अपने चुनाव घोषणा पत्र मे स्थान दिया था और इसकी जनता के स्तर से मांग भी रही है।
उन्होंने कहा कि इस कानून को लेकर देव भूमि से देश मे संदेश जायेगा। वहीं भाजपा की कथनी और करनी एक समान जैसा वाक्य भी सिद्ध होता है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार एवं मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा उत्तराखण्ड की जनता से किए वादे को पूर्ण किया गया है और ये हम सभी का सौभाग्य है उत्तराखण्ड यूसीसी लागू करने वाला पहला राज्य होगा। श्री भट्ट ने मुख्यमंत्री धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड राज्य देश में नये कीर्तिमान स्थापित कर रहा है उनकी योजनाये एवं निर्णय देश के लिए नजीर बन रहे हैं और अन्य राज्य उत्तराखण्ड से प्रेरणा ले रहे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments