Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
HomeUncategorizedधर्मसंसद: वसीम रिजवी की गिरफ्तारी पर यति नरसिंघानन्द गिरी ने त्यागा अन्न...

धर्मसंसद: वसीम रिजवी की गिरफ्तारी पर यति नरसिंघानन्द गिरी ने त्यागा अन्न जल. बैठे अनशन पर

हरिद्वार: धर्मसंसद के चर्चित नफरती भाषण के मामले में जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी उर्फ वसीम रिजवी की गिरफ्तार कर जेल भेज दिए जाने के खिलाफ यति नरसिंघानन्द ने सर्वानन्द घाट पर अन्न जल त्याग अनशन शुरू कर दिया है। यति नरसिंघानन्द ने कहा कि वह जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी को छोड़े जाने के बाद ही जल ग्रहण करेंगे।

बता दें कि जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी उर्फ वसीम रिजवी को हेट स्पीच मामले में दर्ज एक मुकदमे में रविवार की शाम ही यूपी हरिद्वार सीमा पर नारसन से गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तार करने के बाद रात में ही उन्हें सीजेएम की अदालत में पेश किया गया था। कोर्ट में जमानत खारिज होने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया। इस मामले में कल अदालत में फिर सुनवाई होगी।

इससे पूर्व हिरासत में लेने के बाद महामंडलेश्वर स्वामी यति नरसिंहानंदरा को बिना कार्रवाई के छोड़ दिया गया। एसएसपी डॉक्टर योगेंद्र सिंह रावत का कहना है । उन्हें नोटिस तामिल कराया जाएगा।

कुछ दिन पूर्व ही कांग्रेस नेता व वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार का इस मामले में जवाब तलब किया। इस मामले के सुप्रीम कोर्ट तक पंहुच जाने के बाद राज्य सरकार और पुलिस पर जब दबाव बढ़ा तो आज देर शाम पुलिस ने वसीम रिजवी को गिरफ्तार कर लिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments