Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeशिक्षाधरनास्थल से ऑनलाइन पढ़ाएंगे गेस्ट टीचर: प्रदेश अध्यक्ष

धरनास्थल से ऑनलाइन पढ़ाएंगे गेस्ट टीचर: प्रदेश अध्यक्ष

देहरादून: लंबित मांगों को लेकर गेस्ट टीचर दुसरे दिन भी धरने पर बेठे हैं| इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने बच्चों की आने वाली बोर्ड परीक्षाओं में पढ़ाई बाधित न हो इसके लिए गेस्ट टीचरों से धरनास्थल से ऑनलाइन बच्चों की पढ़ाई जारी रखने की बात कही हैं|

माध्यमिक अतिथि शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षा निदेशालय पर बुधवार को दुसरे दिन धरने पर बैठे गेस्ट टीचरों ने कहा कि उनके पदों को खाली नहीं मानने और उनकी गृह जिले में तैनाती का प्रस्ताव कैबिनेट में आने के बाद भी अभी तक शासनादेश नहीं हुआ है। उन्हें तदर्थ नियुक्ति दी जाए। उन्होंने कहा कि वह विभाग में आठ साल से सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन उनका भविष्य सुरक्षित नहीं है।

संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक भट्ट ने कहा कि गेस्ट टीचरों ने अभी अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया है।

प्रदेश महामंत्री दौलतराम जगूड़ी ने कहा कि संगठन के लोग मांगों के संबंध में विभाग के अधिकारियों से लेकर शासन के अधिकारियों तक के चक्कर काट चुके हैं, लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हुई। इस कारण संगठन को अनिश्चितकालीन धरना शुरू करना पड़ा। उन्होंने सभी गेस्ट टीचरों से इस लड़ाई को मजबूती से लड़ने का आह्वान किया। 

इस दौरान धरने पर आशीष जोशी, अजय भारद्वाज, संजय नौटियाल, हरीश नौटियाल, राकेश लाल, अभिनव डिमरी, दयाकृष्ण शीलू सती, अजय भारद्वाज, जितेंद्र गौड़ आदि मौजूद रहें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments