Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डप्रदेश को 4जी नेटवर्क से पूर्णतः संतृप्त करने को बीएसएनएल को कार्यों...

प्रदेश को 4जी नेटवर्क से पूर्णतः संतृप्त करने को बीएसएनएल को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए

देहरादून। मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु की अध्यक्षता में नेशनल ब्रॉडबैंड मिशन के तहत् 5वीं स्टेट ब्रॉडबैंड कमिटी की बैठक आयोजित हुयी। मुख्य सचिव ने प्रदेश को 4जी नेटवर्क से पूर्णतः संतृप्त करने के लिए बीएसएनएल को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने यूपीसीएल को विद्युत उपलब्धता सुनिश्चित किए जाने हेतु निर्देशित करते हुए कहा कि जहां ग्रिड के माध्यम से विद्युत पहुंचा पाना सम्भव न हो या अत्यधिक महंगा हो, वहां सौर ऊर्जा के माध्यम से विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने बीएसएनएल एवं यूपीसीएल से विद्युत एवं नेटवर्क सेवा उपलब्ध कराने हेतु समयसीमा निर्धारित कर शासन को अवगत कराने के निर्देश दिए।
मुख्य सचिव ने भारतनेट फेज-1 के तहत् सभी ग्राम पंचायतों में तेजी से भारतनेट की उपलब्धता सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी विभागों को इसके उपयोग के लिए भी निर्देशित किया। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन, प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु सहित सम्बन्धित विभागों के उच्चाधिकारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments