Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeअपराधजंगल में मिला 12 दिन से गायब युवती का जला हुआ शव,...

जंगल में मिला 12 दिन से गायब युवती का जला हुआ शव, हत्या की आशंका

देहरादून। 12 दिन से लापता युवती का शव जंगलात बैरियर के पास जली अवस्था में पडा मिला। युवती की हत्या की आशंका जतायी जा रही है। जबकि पुलिस मामले को आत्महत्या बता रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार शनिवार प्रातः मुनि की रेती कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि जंगलात बैरियर के पास जंगल में एक युवती का जला हुआ शव पडा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आसपास के लोगों से उसकी शिनाख्त करायी तो युवती की शिनाख्त ढालवाला मुनि की रेती निवासी विनिता भंडारी के रूप में हुई। पुलिस ने तत्काल उसके परिजनों को घटना की सूचना दे दी। मौके पर सीओ आरके चमोली, मुनि की रेती कोतवाल रितेश शाह मौके पर पहुंचे और उन्होंने घटना की सूचना अपने उच्चाधिकारियों को दी। परिजनों ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी चार दिसम्बर से घर से गायब थी तथा जाते हुए परिवार वालों को अपना ध्यान रखने का कहकर गयी थी। परिवार वालों ने बताया कि विनिता एक युवक से प्यार करती थी। उसके साथ उसकी अनबन होने के बाद वह गुमसुम सी रहने लगी थी। चार दिसम्बर को घर से जाने के बाद उसका कुछ पता नहीं चला था। परिवार वालों ने उसको सभी सम्भावित स्थानों पर तलाश किया लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला था और आज उसके शव की सूचना मिली है। वहीं आसपास के लोग मामले को हत्या बता रहे हैं। वही स्थानीय पुलिस मामले को आत्महत्या बता रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments