Latest news
उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeउत्तराखण्डउत्तराखण्ड में भारी बारिश के चलते सीएम धामी पहुंचे आपदा परिचालन केन्द्र

उत्तराखण्ड में भारी बारिश के चलते सीएम धामी पहुंचे आपदा परिचालन केन्द्र

देहरादून। उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे से लगातार भारी बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले कुछ दिनों तक प्रदेश भर में भारी बारिश की संभावना है। भारी बारिश की चलते प्रदेश में बनी स्थितियों का जायजा लेने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र पहुंचे। यहां उन्होंने व्यवस्थाओं की निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के सभी जिला अधिकारियों को 24 घंटे अलर्ट रहने को कहा है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा प्रदेश में 24 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। जिसको देखते हुए प्रदेश के सभी जिला अधिकारियों और आपदा विभाग के अधिकारियों से बातचीत की गई है। साथ ही आपदा के लिया से संवेदनशील क्षेत्रों में व्यवस्थाएं मुकम्मल करने के निर्देश दिये गये हैं। उत्तराखंड में लगातार भूस्खलन की बढ़ती घटनाओं पर सीएम धामी ने कहा इससे बचाव संबंधित तमाम कार्य आपदा विभाग की ओर से किये जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments