Latest news
रुड़की में अवैध हथियारों का सौदा नाकाम, 315 बोर के दो तमंचे बरामद नार्को टेस्ट की सहमति के बाद गिरफ्तारीः क्या अंकिता को न्याय दिलाने वाले सवालों के जवाब मिलने से पहल... मुख्यमंत्री ने आदिबद्री मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत मुख्यमंत्री ने देहरादून में महर्षि बाल्मिकी प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित शोभा यात्रा में किया प्रतिभ... मुख्यमंत्री ने रुद्रप्रयाग में पुल-सुरंग परियोजना एवं संगम लाइब्रेरी का किया अवलोकन मुख्यमंत्री ने पिथौरागढ़ को दी 284 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 728 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति मुख्यमंत्री ने गुंजी में आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 में किया प्रतिभाग, विजेता धावकों को किया पुरस्कृत जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताः सीएम

[t4b-ticker]

Wednesday, October 28, 2026
Homeउत्तराखण्डडिस्कवर उत्तराखंड ने उत्तराखंड पर्यटन के सहयोग से 50 आइकनों को सम्मानित...

डिस्कवर उत्तराखंड ने उत्तराखंड पर्यटन के सहयोग से 50 आइकनों को सम्मानित किया

देहरादून। डिस्कवर उत्तराखंड ने उत्तराखंड पर्यटन के सहयोग से, बहुप्रतीक्षित उत्तराखंड आइकन अवार्ड्स सीजन 3 प्रस्तुत किया। इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सतपाल जी महाराज मुख्य रूप से शामिल हुए और पेरू के सम्मानित राजदूत, हेवियर पॉलिनिच ने सम्मानित अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में 50 आइकनों की असाधारण उपलब्धियों का जश्न मनाया।
यह शाम दून किंग डांस क्रू की मनमोहक प्रस्तुतियों, बाबा कुटानी की हैंडपैन धुनों, दिव्यांश राणा द्वारा एक मार्मिक कविता पाठ और यू के 07 राइडर, अनुराग डोभाल की गतिशील उपस्थिति से चकाचैंध हो गई। यह वार्षिक पुरस्कार शो उत्तराखंड के भीतर प्रतिभा और प्रेरणा को प्रदर्शित करते हुए सभी के लिए एक शक्तिशाली प्रेरणा के रूप में कार्य करता है। इस अवसर पर डिस्कवर उत्तराखंड के प्रबंध निदेशक आशुतोष कुमार मिश्रा, अक्षय शाह, केशव ठाकुर, अमित गर्ग और राज्य की कई अन्य लोकप्रिय हस्तियां उपस्थित थीं। यह कार्यक्रम एलआईसी द्वारा संचालित, श्योरटेस्ट पाथ लैब द्वारा सह-संचालित, हॉलिडे एक्सप्रेस द्वारा ट्रैवल पार्टनर और अमित खेड़ा फोटोग्राफी द्वारा फोटोग्राफी पार्टनर के रूप में प्रस्तुत किया गया था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments