Latest news
प्रदेश में 23 अक्टूबर से शुरु होगी ईवीएम मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच विकास परियोजनाओं की बाधाओं को दूर करने के लिए विभागीय समन्वय एवं समयबद्ध कार्यवाही पर जोर मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ मुख्यमंत्री ने यूपीईएस के 24वें दीक्षांत समारोह में किया प्रतिभाग मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक 23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प

[t4b-ticker]

Friday, October 23, 2026
Homeउत्तराखण्डसीड्स एण्ड तराई डेवेलपमेंट कारपोरेशन निदेशक मंडल की बैठक में विभिन्न प्रस्तावों...

सीड्स एण्ड तराई डेवेलपमेंट कारपोरेशन निदेशक मंडल की बैठक में विभिन्न प्रस्तावों पर हुई चर्चा

देहरादून। अपर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में सोमवार को सचिवालय में उत्तराखण्ड सीड्स एण्ड तराई डेवेलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड के निदेशक मण्डल की 247वीं बैठक आयोजित हुयी। बैठक के दौरान विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की गयी। अपर मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि निगम को मजबूती प्रदान करने के लिए निगम द्वारा अन्य विकल्पों पर भी विचार करना चाहिए। अपनी क्षमता और ताकत को देखते हुए नए विकल्पों पर कार्य करने के भी प्रयास किए जाएं। उन्होंने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में सब्जी, फलों एवं फूलों के क्षेत्र में प्रयास किए जा सकते हैं।
अपर मुख्य सचिव ने इंडस्ट्री का बकाया भुगतान भी समय पर किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने किसानों के परिवहन भाड़ा आदि का बकाया भी समय में निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निगम के अधीन निगम के लिए अनुपयोगी भूमि को अन्य विभागों को हस्तांतरित किया जा सकता है, इससे होने वाली आय से निगम के बकाया भुगतानों को चुकाने एवं निगम की आय के अन्य विकल्पों पर कार्य करने में सहायक हो सकती है। उन्होंने कहा कि निगम को मजबूती प्रदान करने के लिए अपनी दक्षता और क्षमता में सुधार लाए जाने के प्रयास किए जाएं। इस अवसर पर सचिव कृषि एवं किसान कल्याण विनोद कुमार सुमन, जिलाधिकारी उधमसिंह नगर एवं एम.डी. उत्तराखण्ड सीड्स एण्ड तराई डेवेलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड उदयराज सिंह सहित अन्य उच्चाधिकारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments