Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeराजनीतिबलिदान और हादसे को लेकर पक्ष-विपक्ष पर छिड़ा विवाद

बलिदान और हादसे को लेकर पक्ष-विपक्ष पर छिड़ा विवाद

देहरादून: राजनीती में अक्सर वार-पलटवार का दौर चलता रहता है I ऐसे में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने राहुल गाँधी पर निशाना साधा है I जिसके जवाब में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा सामने आये है और उनपर पलटवार किया है I

दरअसल, सोमवार को कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के तहत श्रीनगर (कश्मीर) में आयोजित कार्यक्रम में राहुल गांधी ने मीडिया से बातचीत में भाजपा नेताओं पर टिप्पणी की थी। राहुल गांधी ने कहा था कि भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने कभी देश के लिए प्राणों का बलिदान नहीं दिया और वे राष्ट्रवाद की बात करते हैं, जबकि गांधी परिवार ने कई बलिदान दिए हैं। उनकी टिप्पणी पर काबीना मंत्री गणेश जोशी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को भी दिखावा करार दिया।

अपने जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम के बाद काबीना मंत्री गणेश जोशी मीडिया से रूबरू हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि बलिदान गांधी परिवार की बपौती नहीं है। उनके साथ हादसे हुए, जिसे उन्होंने बलिदान का रूप दिया। हादसे और बलिदान में अंतर होता है।

उन्होंने उन्होंने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि नेहरू-गांधी परिवार ने जनता को हमेशा गुमराह किया। राहुल गाँधी पर निशाना साधते हुए कहा कि जिसमें जितनी बुद्धि हो, वह उतनी ही बात करता है।

वहीं, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के बलिदान पर टिप्पणी पर तीखी आपत्ति व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि इससे मर्यादित पद पर बैठे नेता का चाल और चरित्र पता चलता है।

उन्होंने कहा कि दोनों पूर्व प्रधानमंत्रियों के बलिदान पर अमर्यादित टिप्पणी अत्यंत निंदनीय है। मर्यादित पद पर बैठे नेता की भाषा शैली उनके मानसिक संतुलन और संस्कारों को परिलक्षित करती है।

ऐसे बयान देने से पहले भाजपा नेताओं को आत्म अवलोकन करने की आवश्यकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा और आरएसएस के लोग स्वतंत्रता संग्राम को कमजोर करने में लगे हुए थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments