Latest news
श्रमिकों के हित सर्वोपरि, टीएचडीसी टनल हादसे की समीक्षा में आयुक्त ने दिए निर्देश मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर एसआईआर पर की समीक्षा स्वतंत्रता सेनानियों और युद्ध वीरों को किया नमन मतदाता पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ डीएम ने की अहम बैठक एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ अतिक्रमण, अवैध फैक्ट्री और आपदा कार्यों में अनियमितता पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए जांच के निर्दे... जल जीवन मिशन के ठेकेदारों का ढाई वर्षों से लंबित देयकों का भुगतान शीघ्र किए जाएः अग्रवाल उत्तराखण्ड के आपदा प्रबंधन मॉडल से रूबरू हुए श्रीलंका के अधिकारी युवा आयोग की स्थापना से साकार होगी समृद्ध उत्तराखंड की संकल्पनाः भट्ट राष्ट्रीय राजमार्ग का बडा हिस्सा धंसने से ट्रक फंसा

[t4b-ticker]

Wednesday, August 19, 2026
Homeउत्तराखण्डकेदारनाथ धाम यात्रा को सुगम, सुखद एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने...

केदारनाथ धाम यात्रा को सुगम, सुखद एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने को जिला प्रशासन प्रतिबद्ध

रूद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम यात्रा का आज तीसरा दिन है तथा केदारनाथ धाम में दर्शन करने आने वाले तीर्थ यात्रियों की संख्या में निरंतर बढ़ोतरी हो रही है। दो दिन की यात्रा ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। जिसमे देश विदेश से आए 51,629 श्रद्धालुओं ने श्री केदारनाथ धाम के दर्शन कर लिए है। केदारनाथ धाम में दर्शन करने पहुंच रहे तीर्थ यात्रियों की सभी मूल भूत सुविधाएं उपलब्ध हो इसके लिए जिला प्रशासन सहित संबंधित विभाग निरंतर प्रयासरत है।
केदारनाथ धाम स्वच्छ एवं साफ सुथरा वातावरण श्रद्धालुओं को उपलब्ध हो इसके दृष्टिगत नगर पंचायत केदारनाथ एवं सुलभ इंटरनेशनल के पर्यावरण मित्रों द्वारा निरंतर साफ सफाई व्यवस्था की जा रही है। अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत केदारनाथ चंद्रशेखर चौधरी ने अवगत कराया है कि धार्मिक स्थल में धूम्रपान कर वातावरण को दूषित करने वाले छः व्यक्तियों का चालान किया गया इसी के साथ दो दुकानदारों द्वारा गंदगी करने पर उनके चालान किए गए। सभी संबंधित व्यक्तियों से एक हजार रुपए का अर्थ दंड वसूला गया तथा चेतावनी दी गई कि यदि भविष्य में दोबारा धार्मिक स्थल पर धूम्रपान करने व गंदगी करते पकड़े जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की जायेगी। केदारनाथ यात्रमार्ग में संचालित हो रहे घोड़े, खच्चरों का पशुपालन विभाग एवं टीम द्वारा निरंतर जांच की जा रही है कि किसी भी तरह से कोई भी घोड़ा, खच्चर यात्रा मार्ग में बिना लाइसेंस के संचालित न हो। इसके साथ ही घोड़े, खच्चरों के फिटनेस की भी जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments