Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डजिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों को 34 व्हील चेयर का किया वितरण

जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों को 34 व्हील चेयर का किया वितरण

रुद्रप्रयाग: जनपद के विभिन्न विभागों में अपनी समस्याओं एवं कार्यों के लिए आने वाले दिव्यांग व्यक्तियों को कार्यालयों में आने-जाने में किसी भी प्रकार से कोई परेशानी एवं असुविधा न हो इसके लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कदम उठाया है I जिलाधिकारी ने जिला खनिज फाउंडेशन न्यास निधि से 3 लाख, 33 हजार, दो सौ रुपए की धनराशि समाज कल्याण विभाग के लिए स्वीकृति दी I जिनके द्वारा 34 व्हील चेयर क्रय करते हुए जिलाधिकारी द्वारा जिला कार्यालय परिसर में विभिन्न विभागों को व्हील चेयर वितरित की गई।

जिला कार्यालय परिसर में व्हील चेयर वितरण के अवसर पर भू-वैज्ञानिक/उप निदेशक डाॅ. दीपक हटवाल ने बताया कि जनपद में विभिन्न विभागों में अपने कार्यों एवं समस्याओं को लेकर आने वाले दिव्यांग व्यक्तियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो उनकी समस्याओं को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी द्वारा जिला खनिज फाउंडेशन न्यास निधि से 3 लाख, 33 हजार, दो सौ की धनराशि समाज कल्याण को स्वीकृत की गई तथा समाज कल्याण विभाग द्वारा 34 व्हील चेयर क्रय की गई जिनको जिलाधिकारी द्वारा विभिन्न विभागों को जिला कार्यालय परिसर में वितरित की गई। उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों को व्हील चेयर उपलब्ध कराए जाने से दिव्यांग जनों को विभिन्न कार्यालयों में आने-जाने में अब किसी प्रकार की कोई असुविधा नहीं होगी।

व्हील चेयर वितरण के अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. एचसीएस मार्तोलिया, जिला समाज कल्याण अधिकारी हर्षवर्धन भट्ट, अधिशासी अभियंता लोनिवि जेएस रावत, ऊखीमठ मनोज भट्ट, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments