Latest news
पुल के अधूरे निर्माण से बनी बाढ़ की स्थिति, गुस्साए लोगों ने एई के मुंह पर पोती मिट्टी अल्मोड़ा भाजपा ने तैयार किया सेवा और संगठन की मजबूती का रोडमैप गढ़वाल सभा का दस दिवसीय उत्तराखंड कौथिग 24 अक्टूबर से दून में होगा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने लिया मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में सर्राफ मंडल की एग्जीबिशन का किया अवलोकन हरितालिका तीज उत्सव को सरकारी स्तर पर और अधिक भव्य रूप से आयोजित किया जाएगाः सीएम युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण

[t4b-ticker]

Monday, September 7, 2026
Homeउत्तराखण्डजिलाधिकारी ने केदारनाथ यात्रा के सफल संचालन के लिए दिए जरुरी निर्देश

जिलाधिकारी ने केदारनाथ यात्रा के सफल संचालन के लिए दिए जरुरी निर्देश

रुद्रप्रयाग: केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल 2023 को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। जिसके चलते जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने केदारनाथ यात्रा के सफल संचालन के लिए सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए I

जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों द्वारा की जाने वाली तैयारियों एवं व्यवस्थाओं को मार्च माह के अंत तक पूर्ण करने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं I ताकि केदारनाथ धाम में दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई समस्या न हो।

जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में केदारनाथ धाम यात्रा को सुगम एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए संबंधित अधिकारियों द्वारा अपनी-अपनी तैयारियां एवं व्यवस्थाओं को त्वरित गति से संचालित किया जा रहा है।

केदारनाथ धाम में की जाने वाली तैयारियों एवं व्यवस्थाओं को समयबद्धता के साथ करने के उद्देश्य से केदारनाथ पैदल मार्ग से डीडीएमए द्वारा बर्फ हटाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। इसकी जानकारी देते हुए अवर अभियंता डीडीएमए सुरेंद्र सिंह रावत ने बताया कराया कि यात्रा मार्ग से बर्फ हटाने का कार्य शीघ्रता से किया जा रहा है जिसके लिए 50 मजदूरों को बर्फ हटाने के कार्य में लगाए गए हैं।

उन्होंने बताया कि केदारनाथ धाम हैलीपैड़ के समीप पोकलैंड मशीन के द्वारा बर्फ हटाने के लिए 5 ऑपरेटर भेज दिए गए हैं, जिनके द्वारा पोकलैंड मशीनों से बर्फ हटाने का कार्य त्वरित गति से शुरू कर दिया गया है।

साथ ही सुलभ इंटरनेशनल के इंचार्ज धनंजय पाठक ने बताया कि यात्रा मार्ग पड़ाव सीतापुर पार्किंग, सोनप्रयाग पार्किंग एवं गौरीकुंड घोड़ा पड़ाव में सुलभ शौचालयों के निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments