Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डजिलाधिकारी ने किया ग्राम पंचायत सोनी एवं भैंसर्क का स्थलीय निरीक्षण

जिलाधिकारी ने किया ग्राम पंचायत सोनी एवं भैंसर्क का स्थलीय निरीक्षण

टिहरी: जिलाधिकारी डॉ. सौरभ गहरवार ने मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार सहित संबंधित अधिकारियों के साथ ग्राम पंचायत सोनी एवं भैंसर्क का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को ग्राम पंचायतों में इच्छुक काश्तकारों को पॉलीहाउस एवं इंटीग्रेटेड फार्मिंग का लाभ दिए जाने के निर्देश दिए गए।

जिसके बाद जिलाधिकारी ने जी-20 सम्मेलन को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की संस्कृति, रीति रिवाज, खानपान, पहनावा, लोक कला आदि को आगे लाने का जी-20 सम्मेलन एक अच्छा अवसर है।

उन्होंने सीडीओ को ड्रोन सर्वे करवाने को कहा। उन्होंने आगे कहा कि जो भी कार्य किये जाने हैं, उनका 3डी डिजाइन एवं पीपीटी तैयार करवा लें। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि गांव में पंचायत घर, स्कूल, आंगनवाड़ी केंद्र, पहाड़ी शैली में बने घरों आदि का मौका मुआयना कर आगंतुकों का स्वागत से लेकर सम्मेलन की सभी गतिविधियों की व्यवस्थाओं को लेकर जल्द प्लान तैयार करें। कहा की इस कार्य को प्राथमिकता पर लें, कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही न हो।

इस मौके पर डीडीओ सुनील कुमार, सीएओ अभिलाषा भट्ट, डीपीआरओ एम.एम. खान, एडीपीआरओ राकेश, बीडीओ सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments