Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डजिलाधिकारी ने सुनी जन समस्याएं, 84 शिकायतें हुई प्राप्त

जिलाधिकारी ने सुनी जन समस्याएं, 84 शिकायतें हुई प्राप्त

देहरादून: जिलाधिकारी सोनिका की अध्यक्षता में सोमवार को ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। जनसुनवाई कार्यक्रम में 84 शिकायतें प्राप्त हुई।

प्राप्त शिकायतों में अधिकतर मामले भूमि से संबंधित प्राप्त हुए इसके अतिरिक्त पेंशन, सिंचाई नहर की मरम्मत, अधिगृहित भूमि एवं भवन स्वामियों को मुआवजा वितरण, शिक्षा, भूमि बंटवारा, भरण-पोषण, पिता पुत्र विवाद आदि शिकायतें है।

जिलाधिकारी ने जनमानस की समस्याओं को सुनते हुए फरियादियों की समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को दिए I साथ ही राजस्व विभाग, नगर निगम एवं एमडीडीए की भूमि सम्बन्धी शिकायतों पर सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को जाँच पड़ताल करते हुए निस्तारित करने तथा शिकायतकर्ता को वस्तुस्थिति से अवगत कराने के निर्देश दिए।

जनसुनवाई में हरियावाला धौलास खास के ग्रामीणों द्वारा अनाधिकृत प्लाटिंग की शकायतों पर एमडीडीए को पड़ताल कर आख्या प्रस्तुत करने तथा गलज्वाड़ी के ग्रामीणों के समाज की भूमि पर अतिक्रमण की शिकायतों पर उप जिलाधिकारी सदर को कार्यवाही के निर्देश दिए, सहाकारी समिति डोईवाला ने कालूवाला में नहर क्षतिग्रस्त होने से सिंचाई की समस्या उत्पन्न होेने की शिकायत की I जिसपर सिंचाई विभाग के अधिकारियों को कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

केदारवाला में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला द्वारा उनकी सम्पति को धोखे से बिना किसी लेनदेन के अपने नाम किये जाने नगर निगम कोे जांच के निर्देश, स्टाम्प विक्रेता लाइसेंस हेतु आवेदन पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। आस्था एनक्लेव निवासी कविता द्वारा कोविड-19 महामारी के दौरान पति की मृत्यु के बाद बच्चों की पढ़ाई केन्द्र विद्यालय में निशुल्क करवाए जाने के अनुरोध पर मुख्य शिक्षा अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के.के मिश्रा, उप जिलाधिकारी सदर नरेश चन्द्र दुर्गापाल, मसूरी शैलेन्द्र सिंह नेगी, परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण आर.सी तिवारी, जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ0 सजंय जैन, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी विद्याधर कापड़ी, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी, मनीष तिवारी, सहायक नगर अधिकारी नगर निगम जोशी सहित विद्युत, पेयजल, जल संस्थान, नगर निगम, समाज कल्याण, सिंचाई, लोनिवि, स्वास्थ्य विभाग सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments