Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डजिलाधिकारी ने सुनी जन समस्याएं, सम्बंधित अधिकारियों को जल्द समाधान के दिए...

जिलाधिकारी ने सुनी जन समस्याएं, सम्बंधित अधिकारियों को जल्द समाधान के दिए निर्देश

रुद्रप्रयाग: जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने ग्राम चौपाल में ग्रामीणों की समस्याओं को सुना I उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को मूलभूत समस्याओं के तुरंत समाधान के निर्देश दिए I

सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ ग्रामीणों को उपलब्ध कराने तथा उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने 02 किमी0 पैदल चलकर ग्राम मल्यासू तल्ला में ग्राम चौपाल आयोजित कर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना।

ग्राम चौपाल के दौरान ग्राम प्रधान मल्यासू तल्ला विमल चौहान ने जिलाधिकारी को गांव की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया, जिसमें उन्होंने गांव को सड़क मार्ग से जोडने की मांग तथा गांव में पेयजल आपूर्ति की भी व्यवस्था को दूरस्थ करने की मांग की I इसके साथ ही मुख्य सड़क मार्ग से गांव के पैदल मार्ग को भी ठीक कराने की मांग की I साथ ही उन्होंने जंगली जानवरों से ग्रामीणों की फसलों को किये जा रहे नुकसान के लिये घेरबाड़ की भी मांग की ।

उन्होंने गांव में सौर ऊर्जा द्वारा लगायी गयी खराब स्ट्रीट लाईटों को बदलवाने । गांव में प्राचीन मन्दिर डूब क्षेत्र में आने के कारण मन्दिर को गांव में किसी अन्य उचित स्थान पर विस्थापित करने की मांग भी की। पुराने क्षतिग्रस्त पुल को ठीक करने की मांग की , जिससे क्षेत्रीय ग्रामीणों को आवागमन में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि हाईड्रम योजना के तहत लघु सींचाई द्वारा गांव के लिये पेयजल व्यवस्था की गयी थी। उक्त योजना डूबक्षेत्र में होने से पानी का लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल रहा है। जिसको लेकर ग्रामीणों ने हाईड्रम योजना को सुचारू करने की मांग की।

ग्राम चौपाल के दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित ग्रामीणों को आश्वस्थ करते हुए कहा कि उनके द्वारा जो भी समस्याऐं ग्राम चौपाल के दौरान रखी गयी हैं, उन मूलभूत समस्याओं का तत्परता से संबंधित विभागों द्वारा समाधान किया जायेगा। उन्होंने गांव को सड़क मार्ग से जोडने के लिये लो0नि0वि0 के अधिकारी को इस संबंध में पूर्ण आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिये।

जिलाधिकारी ने पेयजल व्यवस्था को जल जीवन योजना के तहत पेयजल आपूर्ति सूचारू करने के लिये जल संस्थान को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये। गांव के पैदल मार्ग को मनरेगा योजना से दूरस्थ करने व ग्रामीणों की फसलों को जंगली जानवरों से सुरक्षित करने के लिये घेरबाड़ के लिये खण्ड विकास अधिकारी जखोली को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने सौर उर्जा द्वारा लगायी गयी स्ट्रीट लाईटों को भी संबंधित विभाग द्वारा तत्परता से ठीक करवाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा विभिन्न विभागों के माध्यम से सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने आंगनबाडी में अध्ययनरत बच्चों की जानकारी प्राप्त करते हुये बच्चों को नियमित टी.एच.आर उपलब्ध कराये जाने तथा गर्भवती महिलाओ एवं बच्चों को नियमित टीकाकरण एवं स्वास्थ्य परीक्षण के संबंध में जानकारी प्राप्त की। साथ ही मनरेगा द्वारा किये जा रहे निर्माण कार्यों की भी जानकारी प्राप्त की।

ग्राम चौपाल के अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी जखोली सूर्यप्रकाश शाह, ग्राम विकास अधिकारी सुरेश शाह, साधना उप ग्राम प्रधान, जसपाल सिंह, वरूण रावत अभियंता लो0नि0वि0, लक्ष्मी राजस्व उप निरीक्षक, सौरव असवाल, वैयक्तिक सहायक सहित संबंधित अधिकारी एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments