Latest news
पुल के अधूरे निर्माण से बनी बाढ़ की स्थिति, गुस्साए लोगों ने एई के मुंह पर पोती मिट्टी अल्मोड़ा भाजपा ने तैयार किया सेवा और संगठन की मजबूती का रोडमैप गढ़वाल सभा का दस दिवसीय उत्तराखंड कौथिग 24 अक्टूबर से दून में होगा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने लिया मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में सर्राफ मंडल की एग्जीबिशन का किया अवलोकन हरितालिका तीज उत्सव को सरकारी स्तर पर और अधिक भव्य रूप से आयोजित किया जाएगाः सीएम युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण

[t4b-ticker]

Monday, September 7, 2026
Homeउत्तराखण्डटूरिज्म को बढ़ावा देने के संबंध में जिलाधिकारी ने की बैठक

टूरिज्म को बढ़ावा देने के संबंध में जिलाधिकारी ने की बैठक

पिथौरागढ़: जनपद में इको टूरिज्म को बढ़ावा देने एवं औषधि उत्पादकों कें कलस्टर विकसित करने के दृष्टिगत जिलाधिकारी रीना जोशी ने कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में बैठक की I बैठक में वन,पर्यटन, जन्तु विज्ञान विभाग के प्रोफेसर एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गये I

बैठक में डीएफओ द्वारा जनपद में इको टूरिज्म बढ़ाने की कार्य योजना जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत की गई जिसका जिलाधिकारी द्वारा अवलोकन किया गया। कार्य योजना के अवलोकन के दौरान जिलाधिकारी ने डीएफओ को निर्देश दिये कि इको टूरिज्म को बढ़ावा देने संबंधी कार्य योजना में चिफलाकेदार में ट्रैकिंग रूट, वन पंचायतों में टेम्परेरी टेंट विलेजिज बनाने, होमस्टे को प्रमोट करने, नेचर गार्ड की ट्रेनिंग, इको टूरिज्म के क्षेत्र में कार्य करने वाले लोगों की चिन्हित करना तथा ऐसे लोगों को हाउसकीपिंग की ट्रेनिंग देना आदि को भी कार्य योजना में शामिल किया जाए।

जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देश दिये कि वन पंचायतों के सरपंचों एवं इको टूरिज्म के क्षेत्र में कार्य करने वाले लोगों के साथ बैठक आयोजित कर इको टूरिज्म को बढ़ावा देने वाले विषय पर सुझाव प्राप्त किए जाए ताकि उनको कार्य योजना में शामिल किया जा सके।

बैठक में डीएफओ जीवन मोहन दगाड़े, मुख्य विकास अधिकारी वरुण चौधरी, असिस्टेंट प्रोफेसर जंतु विज्ञान विभाग महाविद्यालय पिथौरागढ़ डॉक्टर सचिन बोहरा आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments