Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeउत्तराखण्डजिलाधिकारी सविन बंसल ने लगाया जनता दरबार, 146 शिकायतें हुईं दर्ज

जिलाधिकारी सविन बंसल ने लगाया जनता दरबार, 146 शिकायतें हुईं दर्ज

देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल ने ऋषिपर्ण सभागार में आम जनता की समस्याओं के निदान हेतु जनता दरबार आयोजित किया।आज जनता दरबार मे कुल 146 समस्याएं प्राप्त हुई।जिनमे से अधिकांश समस्याओं का जिलाधिकारी महोदय ने तत्काल निस्तारण किया।
जनता दरबार मे राजपुर रोड में सड़क किनारे बह रहे सीवर के पानी,खुले में पिलाई जा रही शराब और असामाजिक तत्वों द्वारा राहगीरों पर कसी जा रही फब्तियों की शिकायतें जिलाधिकारी महोदय को प्राप्त हुई जिसका संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को शाम तक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।वहीं चकराता निवासी महिला ने अपने क्षतिग्रस्त भवन की शिकायत से जिलाधिकारी महोदय को अवगत कराया जिसपर उन्होंने राजस्व विभाग को भी शाम तक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने आयोजित जनता दरबार मे संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए उन्हें आम जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर रखते हुए निस्तारित करने के आवश्यक दिशा निर्देश दिए।कहा की हम सब जनता के सेवक हैं ऐसे में उनकी शिकायतों और समस्याओं का समाधान करना हमारी प्राथमिकता के साथ ही हमारा कर्तव्य भी है।साथ ही कहा कि यदि आम जनता को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए जिलाधिकारी कार्यालय के लगातार चक्कर काटने पड़ेंगे तो इसके किये संबंधित विभागीय अधिकारियों की जिम्मेदारी होगी।साथ ही उनकी जवाबदेही तय की जाएगी। इस अवसर मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, प्रभागीय वनाधिकारी कालसी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन जय भारत सिंह, उप जिलाधिकारी हर गिरी, शालिनी नेगी, कुम कुम जोशी, स्मृति परमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी कार्मिक उपस्थित रहे। तथा तहसीलदार विकासनगर, चकराता वर्चुअल माध्यम से रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments