Latest news
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करेंः डीएम सैनिक जीवन भर सैनिक ही रहता है,वो पूर्व और भूतपूर्व नही होताः धामी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की मां अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना युवा शक्ति के सामर्थ्य से बनेगा विकसित उत्तराखंडः मुख्यमंत्री धामी भारतरत्न पं. गोविन्द बल्लभ पन्त को उनकी जयंती पर ऊर्जा भवन में याद किया गया डिजिटल डिवाइड डेटा ने देहरादून में एआई और रोबोटिक्स ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर खोला सीएम ने हल्द्वानी स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर अमर शहीदों को किया नमन नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मिलेगी नई गतिः डॉ. धकाते

[t4b-ticker]

Saturday, September 12, 2026
Homeउत्तराखण्डजिलाधिकारी सोनिका ने जनसुनवाई कार्यक्रम में शिकायतों पर शीघ्र निवारण के दिए...

जिलाधिकारी सोनिका ने जनसुनवाई कार्यक्रम में शिकायतों पर शीघ्र निवारण के दिए निर्देश

देहरादून: जिलाधिकारी सोनिका ने सोमवार को ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान 94 शिकायतें प्राप्त हुई। शिकायतों के शीघ्र निराकरण करने के निर्देश अधिकारीयों को दिएI

जनता की शिकायतों में अधिकतर मामले भूमि से संबंधित प्राप्त हुए इसके अतिरिक्त पेंशन, सड़क पर अतिक्रमण, आर्थिक सहायता दिलाने, समाज कल्याण की पेंशन, आंगनबाड़ी हेतु चिन्हित भूमि पर आंगनबाड़ी केन्द्र का निर्माण करने, भाई द्वारा पृत्रक संपत्ति में हिस्सा न दिए जाने, मुर्गी र्फोम हेतु भूमि आंवटित करने, समाज कल्याण विभाग से आधुनिक व्हील चेयर उपलब्ध कराने, एनएच 72 हेतु अधिगृहित भूमि एवं भवन स्वामियों को मुआवजा वितरित करने, पेयजल आपूर्ति सुचारू करने, आबादी क्षेत्र में चल रही बैल्डिग वर्कशाॅप हटाने आदि शिकायतें प्राप्त हुई।

जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का समयबद्धता से निस्तारण करें भूमि विवाद संबंधी शिकायतों पर राजस्व, नगर निगम एवं एमडीडीए के अधिकारियों को मौका मुआवना करते हुए समस्याओं का निस्तारण करते हुए शिकायतकर्ताओं को भी कृत कार्यवाही से अवगत करायें।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान, अपर जिलाधिकारी प्रशासन डाॅ. एस.के बरनवाल, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के.के मिश्रा, अपर नगर अधिकारी नगर निगम जगदीश लाल, जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. सजंय जैन, जिला समाज कल्याण अधिकारी गोवर्धन, तहसीलदार सदर सोहन सिंह रांगड़, जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट, सहित विद्युत, पेयजल, जल संस्थान, नगर निगम, समाज कल्याण, सिंचाई, लोनिवि, स्वास्थ्य विभाग सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments