Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डजिलाधिकारी ने की पर्यटक स्थलों को विकसित बनाने की पहल, अधिकारियों को...

जिलाधिकारी ने की पर्यटक स्थलों को विकसित बनाने की पहल, अधिकारियों को दिए कई निर्देश

पिथौरागढ़: पर्यटक स्थलों को विकसित किये जाने के संबंध में जिलाधिकारी रीना जोशी ने कैंप कार्यालय में बैठक की I इस दौरान उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में कई निर्देश दिए I

जनपद में इको टूरिज्म को बढ़ावा देने के उद्देश्य से धारचूला, मुनस्यारी के पर्यटक स्थलों को विकसित किये जाने के संबंध में जिलाधिकारी पिथौरागढ़ ने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए I बैठक में जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि धारचूला क्षेत्रांतर्गत प्रमुख पर्यटक स्थलों जैसे- आदि कैलाश, पार्वती सरोवर, भीम की खेती, ओम पर्वत, नाभीढांग, काली नदी उद्गम स्थल, शेषनाग पर्वत, व्यास गुफा आदि अन्य पर्यटक स्थलों को वहीं दूसरी ओर मुनस्यारी क्षेत्रांतर्गत आने वाले प्रमुख पर्यटक स्थल जैसे- गरम पानी स्रोत मदकोट, पंचाचुली पर्वत शिखर, खालिया टॉप, छिपलाकेदार, मिलम ग्लेशियर आदि अन्य पर्यटक स्थलों को पर्यटन के लिए विकसित किया जाए।

जिलाधिकारी ने साथ ही बैठक में उपस्थित डीएफओ को पर्यटक स्थलों को इको पर्यटन कलस्टर के रूप में चयनित कर विकसित करने के लिए कहा। जनपद के अंतर्गत रिवर राफ्टिंग, पैरलल, साइकिलिंग/माउंटेन बाइकिंग, एंगलिंग, फिशरीज, पैराग्लाइडिंग, कैक्टस रॉक गार्डन, कल्चरल टूरिज्म आदि अन्य क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा देने की अपार संभावनाएं हैं जिनके माध्यम से जनपद को पर्यटन के क्षेत्र में विकसित किया जा सकता है। जिसको लेकर लोकल यूथ को गाइड ट्रेनिंग दी जाएगी जिससे गाइडर के रूप में स्वरोजगार का अवसर प्राप्त होंगे और पलायन रोकने में सहायता मिलेगी।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी वरुण चौधरी, डीएफओ जीवन मोहन दगाड़े, कृषि अधिकारी रितु टमटा, सीएचओ त्रिलोक राय आदि अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments