Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डग्राम पंचायतों की सफाई व्यवस्था चाक चैबंद रखने के डीएम ने दिए...

ग्राम पंचायतों की सफाई व्यवस्था चाक चैबंद रखने के डीएम ने दिए निर्देश

नई टिहरी। सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) और ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों को ग्राम पंचायतों की सफाई व्यवस्था चाक चैबंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। एडीओ पंचायत चंबा की ओर से कचरा प्रबंधन की जानकारी नहीं दिए जाने पर डीएम ने उनसे नाराजगी जताते हुए सही जानकारी रखने को कहा।
पंचायती राज विभाग की ओर से आयोजित क्षमता विकास प्रशिक्षण में ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों को उनके दायित्वों की जानकारी दी गई। डीएम मयूर दीक्षित ने कहा कि ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों का कार्य जनता से जुड़ा हुआ है। इसलिए वह अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करें। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से रोस्टर बनाकर हर क्षेत्र में अपनी उपस्थिति दर्ज कर ग्राम पंचायतों में कराए जा रहे कार्यों का निरीक्षण करें। होमस्टे पहाड़ी शैली में बनाए जाने चाहिए। डीएम ने कूड़ा प्रबंधन के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी लेते हुए कहा कि गांवों में व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें। सीडीओ डॉ. अभिषेक त्रिपाठी ने कहा कि ग्राम विकास अधिकारी गांवों के विकास के लिए आमजन के हित में काम करे। इस मौके पर पीडी डीआरडीए पुष्पेंद्र सिंह चैहान, डीडीओ मो. असलम, जिला पंचायत राज अधिकारी एमएम खान, सिविल जज सीनियर डिविजन व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव आलोकराम त्रिपाठी, डीएसओ मनोज डोभाल आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments