Latest news
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करेंः डीएम सैनिक जीवन भर सैनिक ही रहता है,वो पूर्व और भूतपूर्व नही होताः धामी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की मां अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना युवा शक्ति के सामर्थ्य से बनेगा विकसित उत्तराखंडः मुख्यमंत्री धामी भारतरत्न पं. गोविन्द बल्लभ पन्त को उनकी जयंती पर ऊर्जा भवन में याद किया गया डिजिटल डिवाइड डेटा ने देहरादून में एआई और रोबोटिक्स ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर खोला सीएम ने हल्द्वानी स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर अमर शहीदों को किया नमन नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मिलेगी नई गतिः डॉ. धकाते

[t4b-ticker]

Thursday, September 10, 2026
Homeउत्तराखण्डडीएम ने यूसीसी के क्रियान्वयन के सम्बन्ध में अधिकारियों को दिए जरूरी...

डीएम ने यूसीसी के क्रियान्वयन के सम्बन्ध में अधिकारियों को दिए जरूरी दिशा-निर्देश

देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल ने ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में यूसीसी की बैठक लेते हुए अधिकारियों को यूसीसी के क्रियान्वयन के सम्बन्ध में अधिकारियों के दायित्वों, एवं प्राप्त आवेदनों के निस्तारण के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने सम्बन्धित रजिस्ट्रार/उप जिलाधिकारी से उनके पास प्राप्त आवेदनों के सापेक्ष निस्तारण की स्थिति की प्रत्येक दिन आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए, तथा अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व को यूसीसी के तहत् रजिस्ट्रार के कार्यों की प्रतिदिन मॉनिटिरिंग करने के निर्देश दिए। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों के लिए डीपीआरओ को नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि  यूसीसी के अन्तर्गत प्राप्त आवेदनों का निर्धारित समयावधि में निस्तारण करना सुनिश्चित करेंगे। बताया गया कि अभी तक यूसीसी के अन्तर्गत 698 आवेदन प्राप्त हुए हैं जिनमें 531 का निस्तारण कर लिया गया है। शेष पर कार्यवाही गतिमान है। जिस पर डीएम ने समस्त आवेदनों को निस्तारित करते हुए आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के.के मिश्रा, उप जिलाधिकारी सदर हरिगिरि, विकासनगर विनोद कुमार, डोईवाला अपर्णा ढौंडियाल, चकराता योगेश मेहर, ऋषिकेश स्मृता परमार, नगर निगम से डॉ0 अविनाश खन्ना उपस्थित रहे तथा नगर आयुक्त ऋषिकेश शेलेन्द्र सिंह नेगी, उप जिलाधिकारी कालसी गौरी प्रभात, नगर पालिका परिषद के ईओ, कैन्ट क्षेत्रों के अधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments