Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Wednesday, October 21, 2026
Homeउत्तराखण्डडीएम ने स्ट्रॉग रूमों के निरीक्षण व सीसीटीवी के माध्यम से मॉनिटरिंग...

डीएम ने स्ट्रॉग रूमों के निरीक्षण व सीसीटीवी के माध्यम से मॉनिटरिंग संबंध में ली बैठक

देहरादून। जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी सोनिका ने ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में 01 टिहरी गढ़वाल संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशियों, प्रत्याशियों के अभिकर्ताओं एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 से सम्पादर्नाथ महाराणा प्रताप स्पोट्स कॉलेज रायपुर में जनपद के समस्त 10 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के स्ट्रॉग रूमों के निरीक्षण/सीसीटीवी के माध्यम से मॉनिटरिंग संबंध में बैठक ली। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि स्ट्रांग रूमों में त्री-चक्रीय सुरक्षा व्यवस्था बनाई गई है, प्रथम चक्र में अर्धसैनिक बल, द्वितीय चक्र में पीएससी तथा तृतीय में नागरिक पुलिस तैनात है। साथ ही स्ट्रांग रूमों की सीसीटीव कैेमरा से 24×7 घंटे निगरानी की जा रही है।
उन्होंने कहा कि अधिकृत कार्मिक/व्यक्ति/अभिकर्ता के अतिरिक्त कोई परिसर में प्रवेश नही कर सकता है। उन्होंने निर्वाचन प्रत्याशियों, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से कहा कि वे अपने अधिकृत अभिकर्ताओं, के जिला निर्वाचन कार्यालय से आईडी जारी करवा लें, बिना आईडी के परिसर में प्रवेश नही दिया जायेगा। उन्होंने राजनीतिक दलों से कहा कि यदि उनके कोई सुझाव हो तो वह भी साझा करें। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन जयभारत सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामजी शरण शर्मा, उप जिलाधिकारी हरगिरी गोस्वामी, निर्वाचन प्रत्याशी नवनीत सिंह गुसाई, बृज भूषण करनवाल, राम पाल सिंह, सरदास खान पप्पू एवं प्रत्याशियों के अभिकर्ता/प्रतिनिधि रितेश जोशी, दिगविजय सिंह, ए.के.जैन, राम कण्डवाल, सतेन्द्र सिंह नेगी, ओम प्रकाश सती, टिकम राउथान सहित संबंधित अधिकारी कार्मिक एवं अभिकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments