Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डडीएम ने दिए पेयजल समस्याओं का युद्धस्तर पर निस्तारण करने के निर्देश

डीएम ने दिए पेयजल समस्याओं का युद्धस्तर पर निस्तारण करने के निर्देश

देहरादून। जिलाधिकारी सोनिका ने ऋषिपर्णा सभागार में पेयजल से सम्बन्धित विभिन्न माध्यम से प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक करते हुए जल संस्थान एवं पेयजल निगम के अधिकारियों को पेयजल समस्याओं का युद्धस्तर पर निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने जल संस्थान एवं जल निगम के अधिकारियों को क्षेत्र में भ्रमण करते हुए पेयजल की शिकातयों पर गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने शिकायतों के निस्तारण की स्थिति जानने पर अवगत कराया गया कि डीडब्लूएसएम के कन्ट्रोलरूम पर 96 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें से अभी तक 68 का निस्तारण किया जा चुका है तथा शेष पर कार्यवाही गतिमान है। तथा अन्य माध्यमों से 72 शिकायत प्राप्त हुई है, जिनमें आज 05 बजे तक 40 का निस्तारण कर लिया गया है तथा शेष पर कार्यवाही गतिमान है। बताया गया कि जनपद में 578 नलकूप हैं जो सभी ठीक हैं तथा 3185 हैंडपंप है जिनमें 17 खराब है, उनको ठीक करने की कार्यवाही गतिमान है। पेयजल की बर्बादी पर अब तक 95 नोटिस जारी किये गए हैं।
जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को जनपद नलकूप एवं हैंडपंप की वस्तुस्थिति के सम्बन्ध में जनपद स्तरीय अधिकारियों को नामित करते हुए क्रास वेरिफिकेशन कराने के निर्देश दिए। नलकूप एवं हैंडपंप के कार्यों की मॉनिटिरिंगध्वेरिफिकेशन हेतु नगर क्षेत्र में निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण एवं ग्रामीण क्षेत्र में जिला विकास अधिकारी को नामित करने तथा जनपद स्तरीय अधिकारियों को क्षेत्र बांटते हुए शिकायतों के निस्तारण कार्यों की मॉनिटिरिंग कराने के निर्देश दिए।
जनपद में पेयजल समस्या के निराकरण एवं पानी की बर्बादी, पानी से संबंधित किसी भी समस्या, पानी की कमी, पाईपलाइन लीकेज या पानी से संबंधित अन्य शिकायतों के लिए जिलाधिकारी देहरादून के फेसबुक पेज या टोल फ्री नं0 18001802525, 18001804109 पर कॉल की जा सकती है।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान, अधि0 अभि0 पेयजल निगम मो0 वसीम अहमद, रायसाहब, जिला जल एवं स्वच्छता मिशन से पीके वर्मा एवं आशीष कठैत सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments