Latest news
युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की मुख्यमंत्री धामी ने बीआरओ गेस्ट हाउस में बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की समीक्षा की मुख्यमंत्री के निर्देशों पर स्वास्थ्य विभाग की मुस्तैदी, चारधाम यात्रा बनी सुरक्षित व सुगम

[t4b-ticker]

Thursday, April 23, 2026
Homeउत्तराखण्डडीएम ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

डीएम ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

देहरादून। जिलाधिकारी सोनिका ने जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में जिला स्तरीय सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों के साथ ऋषिपर्णा सभागार में जनमानस की समस्याएं सुनी। जिलाधिकारी जनमानस की सस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित निस्तारण के आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को पेयजल एवं पेयजल लाईन लिकेज से सम्बन्धित शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। आज करीब 95 लोगों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी को अपनी समस्याओं से अवगत कराते हुए निस्तारण का अनुरोध किया।
जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि राजस्व विभाग से सम्बन्धित शिकायतों अधीनस्थों से प्राप्त आख्या का स्वंय मूल्यांकन करते हुए समस्याओं का प्रभावी निराकरण करें। साथ ही उप जिलाधिकारियों को शिकायतों को व्यक्तिगत रूप से देखते हुए निराकरण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी के सम्मुख आज भरण पोषण, भूमि विवाद, सीवर, पेयजल लाईन, सहित विद्युत, शिक्षा पुलिस, एमडीडीए, वन आदि सम्बन्धित शिकायतें प्राप्त हुई।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान, अपर मुख्य नगर आयुक्त नगर निगम बीर सिंह बुदियाल, अपर जिलाधिकारी वित्त एंव राजस्व रामजीशरण शर्मा, नगर मजिस्टेªट प्रत्युष सिंह, निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण विक्रम सिंह, उप जिलाधिकारी सदर हरगिरी, उप जिलाधिकारी मुख्यालय शालिनी नेगी, सहायक निदेशक सूचना बीसी नेगी, सहित शिक्षा, एमडीडीए, जल निगम, जल संस्थान, वन आदि सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments