Latest news
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए 89 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी मानसून से पहले जलभराव वाले संवेदनशील स्थलों पर समस्या का करें त्वरित समाधानः डीएम मानसून से पहले सभी तैयारियां पूरी करें अधिकारीः मुख्यमंत्री एसआईआर अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 1882 मतदेय स्थलों पर घर-घर पहुंच रहे बीएलओ 12 साल-मोदी युग में सड़क, रेल, हवाई सेवाओं का हुआ विस्तार मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मुख्य सचिव को सौंपा गणना फाॅर्म हिंदुस्तान जिंक ने पंतनगर के गांवों में लगाईं 100 सोलर स्ट्रीट लाइट मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में ब्लूबेरी फार्मिंग की नई पहल, किसानों को मिलेगा लाभ सीएम ने विभिन्न पदों पर चयनित 221 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए मुख्यमंत्री ने किया ‘मेरी योजना’ पुस्तक ऑडियो क्लिप का अनावरण

[t4b-ticker]

Wednesday, June 10, 2026
Homeउत्तराखण्डडीएम ने चारधाम यात्रा ट्रांजिट कैंप पंहुचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया

डीएम ने चारधाम यात्रा ट्रांजिट कैंप पंहुचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया

देहरादून। जिलाधिकारी सोनिका ने जिलाधिकारी सोनिका ने ऋषिकेश में बनाए गए चारधाम यात्रा ट्रांजिट कैंप पंहुचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने ट्रांजिट कैम्प में यात्रियों से वार्ता की था उनका हालचाल जाना। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि यात्रियों हेतु समुचित मूलभूत सुविधाएं यथा, पेयजल, भोजन, शौचालय, आदि व्यवस्थाओं में कोई कमी न रहे। जिला प्रशासन द्वारा यात्रियों के ठहरने हेतु निशुल्क व्यवस्था बनाई गई है। जिलाधिकारी ने ट्रांजिट कैंप में सफाई व्यवस्था देखी नगर निगम के अधिकारियों को सफाई व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए कि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसका ध्यान रखे। उन्होंनें अधिकारियों को सुरक्षित एवं व्यवस्थित यात्रा हेतु सुगम व्यवस्था बनाने तथा यात्रियों को व्यवस्थित यात्रा हेतु शासन-प्रशासन द्वारा बनाई गई व्यवस्थाओं का पालन करते हुए सहयोगी अपेक्षा की। यात्रियों को ट्रांजिट कैम्प परिसर सहित चिन्हित विश्राम स्थलों पर ठहराया गया है। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त नगर निगम ऋषिकेश शैलेंद्र सिंह नेगी, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण लोकजीत सिंह, उप जिलाधिकारी ऋषिकेश कुमकुम जोशी, सहित पुलिस के अधिकारी एवं अन्य अधिकारीध्कार्मिक उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments