Latest news
यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डमदर्सू में प्रभावित परिवारों को मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने के डीएम ने...

मदर्सू में प्रभावित परिवारों को मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने के डीएम ने दिए निर्देश

देहरादून। तहसील विकासनगर क्षेत्रान्तर्गत मदर्सू मजरा जाखन में भूस्खलन एवं भवन खतरे में होने की सूचना प्राप्त होने पर जिलाधिकारी सोनिका ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आईआरएस सिस्टम से जुड़े अधिकारियों को मौके पर पहुँचने एवं राहत बचाव कार्य सम्पादित करने के निर्देश दिए। साथ ही प्रभावित परिवारों हेतु मूलभूत सुविधा मौके पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी द्वारा आपदा राहत कार्यों को मॉनिटर करते हुए मौके पर उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किये जा रहे हैं। आपदा कन्ट्रोलरूम से प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र में 09 व्यक्तियों के आवासीय भवन एवं 07 गौशाला क्षतिग्रस्त हो गई है। उक्त घटना में कोई जनहानि एवं पशु हानि नही हुई है। जिला प्रशासन द्वारा प्रभावित व्यक्तियों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया जा रहा है तथा प्रभावित व्यक्तियों को राशन की व्यवस्था की जा रही है। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामजीशरण शर्मा एवं राजस्व विभाग सहित समस्त सम्बन्धित रेखीय विभागों के अधिकारी मौके पर मौजूद है। 108 एम्बुलेंश सेवा, लोनिवि, विद्युत विभाग की टीम मौके पर मौजूद है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments