Latest news
नीट (यूजी) पुनः परीक्षा के अभ्यर्थियों को उत्तराखण्ड परिवहन निगम की बसों में मिलेगी प्रवेश पत्र के आ... परियोजनाओं के लिए भूमि चयन को डीएम ने की तहसीलदारों की जिम्मेदारी तय; एसडीएमस को अनुश्रवण के निर्देश मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर उनके सफल नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर दी शुभकामनाएं मंत्री ने अधिकारियों को दिए भूमिगत विद्युत लाइन कार्यों से क्षतिग्रस्त सड़कों को जल्द दुरुस्त करने के... बच्चा चोर गिरोह का खुलासा, कई राज्यों से जुड़े हैं तार, 6 सदस्य गिरफ्तार जन आकांक्षाओं से जुड़ी हैं मुख्यमंत्री घोषणाएं, युद्धस्तर पर पूरा करें कार्यः डीएम मोदी युग-उत्तराखंड की आध्यात्मिक धरोहर को मिली वैश्विक पहचान मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए 89 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी मानसून से पहले जलभराव वाले संवेदनशील स्थलों पर समस्या का करें त्वरित समाधानः डीएम मानसून से पहले सभी तैयारियां पूरी करें अधिकारीः मुख्यमंत्री

[t4b-ticker]

Thursday, June 11, 2026
Homeउत्तराखण्डटूर आपरेटर्स एवं एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ डीएम ने की बैठक

टूर आपरेटर्स एवं एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ डीएम ने की बैठक

देहरादून। सरकार द्वारा चारधाम यात्रा को व्यवस्थित एवं सुरक्षित यात्रा के संचालन एवं यात्रियों की सुरक्षा हेतु 31 मई तक ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन पूर्णरूप से बंद रखने के निर्देश के क्रम में जिलाधिकारी सोनिका ने आज सांय देहरादून रोड ऋषिकेश पुलिस थाना परिसर में टूर आपरेटर्स एवं एसोसिएशन के पदाधिकारी व धर्मशाला आदि के पदाधिकारी प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर यात्रा व्यवस्था में सहयोग बनाने की अपेक्षा की। चारधाम यात्रा में यात्रियों की बढती संख्या एवं मौसम विभाग की चेतावनी तथा अन्य यात्रा जनपदों से यात्रियों को निर्धारित संख्या में भेजे जाने के अुनरोध पर यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिगत सरकार द्वारा ऑफलाईन पंजीकरण 31 मई 2024 तक बंद किए गए हैं, जिसके क्रम में जिलाधिकारी सोनिका एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने टूर एवं टैªवल्स, होटल, धर्मशाला के पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर यात्रा संचालन के सम्बन्ध में शासन से प्राप्त दिशा-निर्देशों से अवगत कराते हुए व्यवस्थित यात्रा संचालन के लिए सहयोग की अपेक्षा की गई। ऋषिकेश में यात्रा संचालन के कार्यों में विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान टूर एवं टेªवल्स के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि प्रदेशों के दुरूस्त ग्रामीण क्षेत्रों से पंहुचे यात्रियों का समस्या पर विशेष ध्यान रखा जाने की जरूरत है। जिस पर जिलाधिकारी ने उनके सुझाव को शासन के सम्मुख रखने की बात कही।
इसके उपरान्त जिलाधिकारी ने ट्रांजिट कैम्प, आईएसबीटी ऋषिकेश तथा यात्रियों के ठहरने हेतु बनाए गए स्थलों का निरीक्षण करते हुए व्यववस्थाएं देखी। उन्होंने सम्न्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि यात्रियों हेतु सभी मूलभूत सुविधा पेयजल, भोजन, शौचालय, स्थलों पर विद्युत आपूर्ति, साफ-सफाई, स्वास्थ्य परीक्षण समुचित व्यवस्था में किसी प्रकार की कमी न रहे। उन्होंने कहा कि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इस बात का ध्यान रखा जा रहा है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने कहा कि चाराधामों से सूचना आती है उसी अधार पर सरकार द्वारा निर्णय लिया गया है, जिसका परिपालन कराया जा रहा है, यात्रियों को वार्तालाप कर निवेदन किया जाएगा। यदि कोई उपद्रव एंव अन्य गतिविधि करता है जिससे कानून व्यवस्था पर प्रभाव पड़े तो सम्बन्धित के विरूद्ध कानून के अनुसार कार्यवाही की जाएगी। इस इवसर पर अपर आयुक्त गढ़वाल नरेंद्र सिंह क्विराल, अपर जिलाधिकारी प्रशासन जयभारत सिंह, नगर आयुक्त नगर निगम ऋषिकेश शैलेंद्र सिंह नेगी, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण लोकजीत सिंह, उप जिलाधिकारी ऋषिकेश कुमकुम जोशी, संयुक्त निदेशक पर्यटन योगेन्द्र सिंह गंगवार, सहायक निदेश सूचना बी.सी नेगी, सहायक संभागीय अधिकारी अरविन्द पाण्डेय, मोहित कोठारी, अध्यक्ष नवीन चन्द रमोला, पूर्व अध्यक्ष सुधीर राही, संजय शास्त्री, निर्वतमान अध्यक्ष मनोज ध्यानी, पंकज शर्मा, रवि कुमार जैन, सहित अन्य टूर एवं टेªवल्स यातायात, धर्मशाला आदि के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments