Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डडीएम व एसएसपी ने निर्वाचन ड्îूटी में लगे सुरक्षा कार्मिकों को ब्रीफ...

डीएम व एसएसपी ने निर्वाचन ड्îूटी में लगे सुरक्षा कार्मिकों को ब्रीफ किया

देहरादून। जिला निर्वाचन अधिकारी व जिलाधिकारी सोनिका एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने पुलिस लाईन रेसकोर्स में निर्वाचन ड्यूटी में लगे सुरक्षा कार्मिकों को ब्रीफ किया।
जिला निर्वाचन अधिकारी जिलाधिकारी सोनिका ने सुरक्षा कार्मिकों ब्रीफ करते हुए कहा निष्पक्ष निर्विघ्न एवं पारदर्शिता के साथ सम्पन्न कराना निर्वाचन ड्यूटी में लगे प्रत्येक कार्मिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि जिस कार्मिक की ड्यूटी जिस पार्टी के साथ लगी है वह समय से रवानगी स्थल पंहुचकर रिपोर्ट करें। उन्होंने निर्देशित किया कि निर्वाचन की गोपनीयता भंग न हो इसका ध्यान रखें, ड्यूटी के दौरान कोई भी व्यक्ति मतदान केन्द्र पर मोबाईल लेकर प्रवेश न करें। साथ ही यह भी ध्यान रखें की निर्वाचन ड्यूटी के दौरान किसी व्यक्ति, संस्था, आदि से किसी प्रकार की सामग्री यथा भोजन, चाय अथवा कोई भी वस्तु न ले इसका विशेष ध्यान रखा जाए। इस प्रकार की भूल बहुत बड़ा मुद्दा बन जाती है। प्रशासन द्वारा पोलिंग पार्टीयों को रखने, खाने, परिवहन की समस्त व्यवस्थाए की गई है। सभी कार्मिकों को प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई गई सुविधाओं का ही उपयोग करना है। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने सुरक्षा ड्यूटी में लगे कार्मिकों को ब्रीफ करते हुए अपनी पोलिंग पार्टियों से समन्वय करते हुए मतदान प्रक्रिया में सुरक्षा व्यवस्था का ध्यान रखें , मतदान केन्द्र पर निर्वाचन की गोपनीयता बनी है इस पर तत्पर रहकर अपने दायित्वों का निर्वहन करें। इस अवसर पर पुलिस के सम्बन्धित अधिकारी एवं सुरक्षा कार्मिक उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments