Latest news
श्रमिकों के हित सर्वोपरि, टीएचडीसी टनल हादसे की समीक्षा में आयुक्त ने दिए निर्देश मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर एसआईआर पर की समीक्षा स्वतंत्रता सेनानियों और युद्ध वीरों को किया नमन मतदाता पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ डीएम ने की अहम बैठक एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ अतिक्रमण, अवैध फैक्ट्री और आपदा कार्यों में अनियमितता पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए जांच के निर्दे... जल जीवन मिशन के ठेकेदारों का ढाई वर्षों से लंबित देयकों का भुगतान शीघ्र किए जाएः अग्रवाल उत्तराखण्ड के आपदा प्रबंधन मॉडल से रूबरू हुए श्रीलंका के अधिकारी युवा आयोग की स्थापना से साकार होगी समृद्ध उत्तराखंड की संकल्पनाः भट्ट राष्ट्रीय राजमार्ग का बडा हिस्सा धंसने से ट्रक फंसा

[t4b-ticker]

Thursday, August 20, 2026
Homeउत्तराखण्डडीएम व एसएसपी ने चारधाम यात्रा की रजिस्ट्रेशन एवं ट्रांजिट कैंप का...

डीएम व एसएसपी ने चारधाम यात्रा की रजिस्ट्रेशन एवं ट्रांजिट कैंप का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया

देहरादून। जिलाधिकारी सोनिका एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने चारधाम यात्रा की रजिस्ट्रेशन एवं ट्रांजिट कैंप का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी। जिलाधिकारी ने यात्रियों से बात करते हुए उनकी कुशलक्षेम पूछी, यात्रा हेतु रवाना हो रही बसों मंगलमय यात्रा की शुभ कामनाएं दी। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इस बात का पूर्ण ध्यान रखा जाए। उन्होंने बताया कि ऋषिकेश से प्रतिदिन 4000 स्लॉट हैं, जिनमें प्रत्येक धाम हेतु 1000 स्लॉट है, यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रजिस्ट्रेशन काउंटर की संख्या बढ़ाकर 12 कर दी गई है। तथा टोकन सिस्टम को आईएसबीटी पर शिफ्ट किया गया है ताकि रजिस्ट्रेशन काउंटर पर भीड़ न लगे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि ट्रांजिस्टर कैंप में यात्रियों के मनोरंजन हेतु व्यवस्थाएं की जाए।
जिलाधिकारी ने नगर आयुक्त ऋषिकेश एवं उप जिलाधिकारी ऋषिकेश सहित संबंधित अधिकारियों निर्देशित किया कि यात्रियों पेयजल एवं अन्य मूलभूत सुविधाएं व्यवस्थित ढंग से करने के निर्देश दिए। उन्होेंने स्लॉट संख्या से अधिक यात्री पंहुचने पर यात्रियों के ठहरने हेतु नजदीकि स्कूल, कॉलेज, वेडिंग प्वाइंट, धर्मशाला में व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। यात्रियों के ठहरने हेतु भरत मंदिर इंटर कॉलेज, सहित आसपास के स्कूल कॉलेज में व्यवस्था बनाई गई है, इसके अतरिक्त देहरादून रोड पर स्थित सनराइज वेडिंग प्वाइंट में भी रुकने की निशुल्क व्यवस्था की गई है।
जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों के साथ भरत मंदिर इंटर कॉलेज का भी निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी। उन्होंने व्यवस्थाओं है वॉलिंटियर्स रखने के निर्देश दिए।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह ने अवगत कराया की प्रशासन के साथ मिलकर चारधाम यात्रा की समुचित व्यवस्थाएं बनाई जा रही है, उन्होंने कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस पैनी नजर बनाए हुए है, किंतु भीड़भाड़ की स्थिति में सामाजिक तत्व सक्रिय हो जाते हैं किसके लिए यात्रियों से अपने सामान के प्रति सतर्क रहने का अनुरोध भी किया। उन्होंने कहा कि यातायात के दबाव के अनुसार यातायात व्यवस्था बनाई जाएगी । वर्तमान में यातायात ठीक चल रहा है यदि आवश्यकता पड़ी तो इसमें डाइवर्जन भी किया जाएगा। इस अवसर पर अपर गढ़वाल आयुक्त नरेंद्र सिंह क्विराल, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण लोकजित सिंह, नगर आयुक्त नगर निगम ऋषिकेश शैलेंद्र सिंह नेगी, संयुक्त निदेशक पर्यटन श्री गंगवार, उप जिला अधिकारी ऋषिकेश कुमकुम जोशी, सहायक निदेशक सूचना बी सी नेगी, पुलिस क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश सहित संबंधित अधिकारी कार्मिक उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments