Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeअपराधकुत्ते को मारने को लेकर दो व्यापारियों में जमकर चले लात घूसे,...

कुत्ते को मारने को लेकर दो व्यापारियों में जमकर चले लात घूसे, फट गए दोनों के सिर

रुद्रपुर: गुरुवार देर रात चौकी बाजार क्षेत्र मुख्य बाजार में उस वक्त शोर शराबे का माहौल बन गया जब एक व्यापारी द्वारा दूसरे दुकानदार को कुत्ते पीटने से रोकना महंगा पड़ गया। आवेश में आकर पहले दोनों के बीच बहसबाजी होने लगी और बाद में दोनों ओर से जमकर लात घूसे चल पड़ेI देखते ही देखते दोनों ने एक दुसरे के सिर फाड़ दिए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। वहीं दूसरी ओर सुबह होने पर एक व्यापारी के समर्थन में दुकानदारों ने बाजार चौकी पहुंच आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से मिली तहरीर पर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक पुरानी इलाहाबाद बैंक वाली गली निवासी विक्की ढींगडा गुरुवार की देर रात खाना खाकर घर के बाहर टहल रहे थे। आरोप था कि वहीं के रहने वाले दुकानदार सुनील दीक्षित एक कुत्ते को मार रहे थे। जब व्यापारी ने रोका,तो दोनों के बीच बहस शुरू होने लगी। देखते ही देखते बहसबाजी हाथापाई में बदल गई। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों ने फोन कर अपने अपने समर्थक को बुला लिए। जिसके बाद मामला और बिगड़ गया।

दोनों के बीच जमकर लात घूसे चले। जिससे विक्की और सुनील के सिर पर गंभीर चोट आ गई। सूचना मिलने पर नाइट अफसर विकास कुमार पहुंचे। उन्होंने मामले की जानकारी ली,तब तक चैकी प्रभारी संदीप शर्मा भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। दूसरे पक्ष के सुनील का कहना था कि विक्की ने बेवजह गाली गलौच की और हाथापाई शुरू कर दी।

शुक्रवार की सुबह होते ही विक्की के समर्थन में कुछ व्यापारी बाजार चौकी पहुंचे। उन्होंने कार्रवाई की मांग की। चौकी प्रभारी संदीप शर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से शिकायती पत्र दिए हैं। पुलिस घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों के आधार पर जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि चौकी के दरोगा जांच कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments