Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डकिसानों की एक इंच जमीन नहीं जाने देंगेः राकेश टिकैत

किसानों की एक इंच जमीन नहीं जाने देंगेः राकेश टिकैत

-डोईवाला में प्रस्तावित इंटीग्रेटेड टाउनशिप का किया विरोध

देहरादून: डोईवाला में प्रस्तावित इंटीग्रेटेड टाउनशिप का विरोध शुरू हो गया है। इंटीग्रेटेड टाउनशिप के विरोध में आज 26 जुलाई को डोईवाला में महापंचायत का आयोजन हुआ। महापंचायत में किसान नेता राकेश टिकैत ने भी शिरकत की। राकेश टिकैत ने कहा कि वो किसानों की एक इंच जमीन भी नहीं जाने देंगे।

बुधवार को डोईवाला में आयोजित महापंचायत के दौरान भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि बीजेपी सरकार किसान विरोधी है, जो किसानों की जमीनों को सस्ते दामों पर खरीद कर पूंजीपतियों को देने की तैयारी कर रही है, लेकिन पूरे भारत का किसान एकजुट है और डोईवाला के किसानों के साथ खड़ा है। राकेश टिकैत ने का कहा कि किसानों की एक इंच जमीन भी किसी को नहीं लेने देंगे।

राकेश टिकैत ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार उद्योगपतियों के हाथों में बिक चुकी है। किसानों की जमीन को ओने पौने दामों में खरीदकर पूंजीपतियों को दे रही है। केंद्र सरकार किसानों की जमीनों की दुश्मन है। बीजेपी सरकार की कथनी और करनी में अंतर है। किसान सरकार की मंशा को पूरा नहीं होने देंगे।

दरअसल, चर्चा है कि सरकार डोईवाला में कई गांवों की जमीनों का अधिग्रहण कर वहां इंटीग्रेटेड टाउनशिप बनाने जा रही है। तभी से डोईवाला के किसान आंदोलन कर रहे हैं। कल मंगवलार 25 जुलाई को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा और पूर्व सीएम हरीश रावत ने भी सरकार के इस फैसले का विरोध किया था। उन्होंने ने भी सरकार के इस फैसले को किसान विरोधी बताया था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments