Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeअपराधदून पुलिस की नजरों से नहीं हो बच पायेंगे नशा तस्कर

दून पुलिस की नजरों से नहीं हो बच पायेंगे नशा तस्कर

नशे के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करना हमारी प्रार्थमिकताओ में है, विगत वर्षों में हज़ारों की संख्या में नशा तस्कर दून पुलिस की गिरफ्त में आये हैं, जिनके विरूद्ध थानों में अभियोग पंजीकृत किये गये हैं। ऐसे सभी नशा तस्कर, जो लगातार मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त हैं तथा जिनके विरूद्ध सम्बन्धित थानों में एक से अधिक अभियोग पंजीकृत हैं, उन सभी को चिन्हित कर लिया गया है तथा उन सभी की हिस्ट्रीशीट खोलने की कार्यवाही की जा रही है, जिससे उनकी गतिविधियों पर नजर रखना आसान होगा: एसएसपी देहरादून

देहरादून: मुख्यमंत्री धामी के ”नशा मुक्त देवभूमि 2025” के सपने को साकार करने के लिए दून पुलिस प्राथमिकता के आधार पर नशे के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई कर रही है। जिसके चलते प्रदेशभर में पुलिस नशा तस्करों व माफियों पर कड़ी नज़र रखे हुए हैI

इसी प्रयास के तहत एसएसपी देहरादून ने सभी थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ के कारोबार में संलिप्त आदतन अपराधियों के खिलाफ दर्ज अतिरिक्त मुकदमों का पता लगाने के लिए उनकी हिस्ट्रीशीट खोलने के निर्देश दिये थे। इसके अनुसार, सभी पुलिस स्टेशनों पर 133 ऐसे अनुभवी ड्रग तस्करों का पता लगाया गया हैI

इसके तहत अब तक चार संदिग्धों के आपराधिक इतिहास की हिस्ट्रीशीट खोली जा चुकी है। उपरोक्त सभी संदिग्धों की गतिविधियों पर पुलिस द्वारा नियमित रूप से कड़ी निगरानी रखी जा रही है। एसएसपी देहरादून के निर्देशन में जनपद पुलिस लगातार ड्रग माफिया के विरूद्ध निर्णायक एवं सफल कार्यवाही कर रही है।

चारअभियुक्तों की खुल चुकी हिस्ट्रीशीट में थाना नेहरूकोलोनी के अंतर्गत राजानाथ पुत्र अमीन नाथ व शशि कपूर पुत्र नजीर नाथ दोनों निवासी सपेरा बस्ती नेहरूकोलोनी, थाना विकासनगर, हैदर पुत्र गुलजार निवासी अंबाड़ी विकासनगर, थाना सहसपुर,साजिद पुत्र नसीम निवासी कस्बा हसपुर शामिल हैंI

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments