Latest news
उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeराजनीतिकेदारनाथ में भाजपा के प्रत्याशी को लेकर संशय बरकरार

केदारनाथ में भाजपा के प्रत्याशी को लेकर संशय बरकरार

देहरादून: केदारनाथ विधानसभा सीट पर भाजपा ने अपने पत्ते नहीं खोले हैं। अभी तक इस सीट पर प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। अलबत्ता टिकट की प्रमुख दावेदार पूर्व विधायक शैलारानी रावत ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में सोमवार को नामांकन पत्र खरीद दिया है, जिससे भाजपा के भीतर केदारनाथ सीट पर चल रही खींचतान व कलह का पता चलता है।

केदारनाथ विधानसभा सीट पर इस बार भाजपा में टिकट को लेकर शुरुआत से ही विवाद की स्थिति बनी रही। पहले भाजपा के निष्कासित नेता हरक सिंह रावत के केदारनाथ से चुनाव लड़ने को लेकर चर्चा थी। लेकिन अचानक भाजपा से निष्कासित होने के बाद फिर से स्थानीय दावेदारों के बीच जोर आजमाइस शुरू हो गई। पर अभी तक भाजपा ने इस सीट पर अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया है।

सूत्रों के अनुसार यह सीट भाजपा के लिए काफी महत्वपूर्ण है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी इस विधानसभा सीट में लगातार पिछले पांच वर्षो में पांच बार आए हैं, ऐसे में भाजपा हर हाल में यह सीट जीतना चाहती है।

वहीं नए घटनाक्रम में पूर्व विधायक व टिकट की मजबूत दावेदार शैलारानी रावत ने सोमवार को निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में आ चुकी है। हालांकि अभी नामांकन पत्र जमा नहीं किया है। इससे इस सीट पर भाजपा के भीतर कलह के भी साफ संकेत हैं। जबकि इस सीट पर कांग्रेस की ओर से वर्तमान विधायक मनोज रावत दूसरी बार उम्मीदवार हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments