Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डडॉ. शिवानंद नौटियाल छात्रवृत्ति और श्रीदेव सुमन राज्य मेधावी छात्रवृत्ति में बढोतरी,...

डॉ. शिवानंद नौटियाल छात्रवृत्ति और श्रीदेव सुमन राज्य मेधावी छात्रवृत्ति में बढोतरी, शासनादेश जारी

-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की थी घोषणा

-डॉ. शिवानंद नौटियाल छात्रवृत्ति 250 रुपये प्रतिमाह से बढ़ाकर 1500 रुपये प्रति माह की गई

-श्रीदेव सुमन राज्य मेधावी छात्रवृत्ति150 रुपये प्रति माह से बढ़ाकर 1000 रुपये प्रतिमाह की गई 

देहरादून: मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद सोमवार को डॉ. शिवानंद नौटियाल छात्रवृत्ति और श्रीदेव सुमन राज्य मेधावी छात्रवृत्ति में बढोतरी का शासनादेश जारी कर दिया गया है। छात्रवृत्ति में बढोतरी के बाद लाभार्थियों को यह राशि पहले की अपेक्षा अब कई गुना बढ़कर मिलेगी। वहीं डॉ. शिवानंद नौटियाल छात्रवृत्ति के तहत 11 बच्चों के बजाय अब 100 बच्चों को यह छात्रवृत्ति दी जायेगी।

डॉ. शिवानंद नौटियाल छात्रवृत्ति के तहत मिलने वाली राशि को 250 रूपए प्रतिमाह से बढ़ाकर 1500 रूपए प्रति माह कर दिया गया है। साथ ही यह छात्रवृत्ति 11 बच्चों की बजाय 100 बच्चों को प्रदान की जाएगी।

इसी प्रकार श्रीदेव सुमन राज्य मेधावी छात्रवृत्ति में भी वृद्धि करते हुए इसे 150 रूपए प्रति माह से बढ़ाकर 1000 रूपए प्रतिमाह कर दिया गया है। इसके अलावा श्री देव सुमन राज्य मेधावी छात्रवृत्ति योजना में प्रत्येक विकास खंड से 5 छात्र.छात्राओं का चयन कर राज्य भर से प्रतिवर्ष 475 छात्र.छात्राओं को इस छात्रवृत्ति का लाभ दिया जाएगा।

गौरतलब है कि शिक्षा विभाग के एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ये घोषणाएं की थीं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments