Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डमिलेट्स मिशन योजना का ड्राफ्ट तैयार, कैबिनेट की मंजूरी का इंतजार

मिलेट्स मिशन योजना का ड्राफ्ट तैयार, कैबिनेट की मंजूरी का इंतजार

देहरादून: मोटे अनाजों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश में पहल की जा रही है I कृषि विभाग ने मिलेट्स मिशन योजना का ड्राफ्ट तैयार कर लिया है। आगामी कैबिनेट में इस योजना के प्रस्ताव पर मंजूरी मिल सकती है।

ओडिशा की तर्ज पर उत्तराखंड के मोटे अनाजों को प्रोत्साहित करने और मार्केटिंग के लिए मिलेट्स मिशन योजना शुरू की जाएगी। इस योजना में सहकारी समितियों के माध्यम से मंडुवा खरीदने की व्यवस्था की गई है। इसके लिए एक रिवाल्विंग फंड भी स्थापित किया जाएगा।

अपर कृषि निदेशक केसी पाठक ने बताया प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में छोटे-छोटे किसान मंडुवा की खेती करते हैं। इन किसानों से मंडुवा एकत्रित करने के लिए स्वयं सहायता समूहों को प्रति किलो के हिसाब से प्रोत्साहन राशि देने का प्रावधान किया जाएगा। मंडुवे का उत्पादन बढ़ाने के लिए किसानों को उन्नत किस्म के बीज देने के साथ ही प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में मोटे अनाजों का उत्पादन व मार्केटिंग को बढ़ावा देने के लिए पहली बार मिलेट्स मिशन का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा गया है

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments