Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डडीएम सविन बंसल का ड्रीम प्रोजेक्ट, शहर में तेजी से बढ़ रहे...

डीएम सविन बंसल का ड्रीम प्रोजेक्ट, शहर में तेजी से बढ़ रहे ईवी चार्जिंग स्टेशन

देहरादून। जिलाधिकारी सविन बसंल का ड्रीम प्रोजेक्ट ईवी चार्जिंग स्टेशन पर्यावरण सरंक्षण एवं जनसुविधा को लेकर राजधानी में अपने पांव तेजी से पसार रहा हैं, परिवहन की दृष्टि से महत्वाकांशी ईवी  चार्जिंग स्टेशन उपलब्धता के चलते जनमानस का पसंद इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल की तरफ तेजी से बढ़ रहा हैं।
डीएम के ईवी चार्जिंग स्टेशन प्राजेक्ट को जहां दून वासियों द्वारा सराहा जा रहा है, वहीं बाहर से यहां घूमने आने वाले पर्यटकों को अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग के लिए पर्याप्त  सुविधा मिल रही है, इसी का नतीजा है कि एनएच पर 04 नए ईवी चार्जिंग हेतु एनओसी मांगी गई थी। तथा 03 नए प्रोजेक्ट की डीएम ने मौके पर ही एनओसी देते हुए नगर निगम के अधिकारियों को तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए। जिसके क्रम में 6 स्टेशन बनकर तैयार हो गए हैं। जबकि एक पर निर्माण कार्य प्रगति पर हैं।जिलाधिकारी ने उक्त सभी स्टेशनों पर सौंदर्यकरण का कार्य एवं फास्ट चार्जिंग उपकरण से संजोने के दिशा निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी के प्रयास से प्रथमबार ईवी चार्जिंग प्राजेक्ट लाया गया है पर्यावरण सरंक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण हेतु महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
विगत दिनों जिलाधिकारी ने 3 नए ईवी चार्जिंग स्टेशन की मौके पर स्वीकृति प्रदान करते हुए 31 जनवरी तक चार्जिंग स्टेशन सक्रिय करने के निर्देश दिए। जिसके क्रम में तीनों स्टेशन बनकर तैयार हो रहे हैं। ईवी चार्जिंग स्टेशन प्रबंधक सागर चौधरी ने बताया कि जिलाधिकारी के दिशा निर्देशन पर सभी चार्जिंग स्टेशनों सौंदर्यकरण एवं सुरक्षा कार्य भी गतिमान हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments