Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डखेलों से सपने साकारः उत्तराखंड के युवाओं की मेहनत से संवरता भविष्य

खेलों से सपने साकारः उत्तराखंड के युवाओं की मेहनत से संवरता भविष्य

देहरादून। उत्तराखंड में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेल ने प्रदेश के युवाओं को न सिर्फ खेलों के प्रति जागरूक किया, बल्कि उन्हें अपने सपनों को पूरा करने की नई प्रेरणा भी दी। इन खेलों ने साबित कर दिया कि मेहनत, लगन और सही दिशा में प्रयास करने से बड़े से बड़े लक्ष्य हासिल किए जा सकते हैं। राष्ट्रीय खेल का आयोजन प्रदेश के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है, जिसने बच्चों और युवाओं को खेलों में करियर बनाने के लिए प्रोत्साहित किया। खेलों को देखने आई महिलाओं और दर्शकों ने कहा कि इस आयोजन से प्रदेश के युवाओं को खेलों की दुनिया में आगे बढ़ने का सुनहरा अवसर मिला है। एक दर्शक ने कहा राष्ट्रीय खेल के आयोजन से प्रदेश में खेल संस्कृति को बढ़ावा मिला है। बच्चों ने इन खेलों से सीखा कि मेहनत और टीम वर्क से सफलता के शिखर तक पहुंचा जा सकता है।
खेलों से मिली नई दिशाः इन खेलों के जरिए बच्चों ने न केवल खेलों में रुचि बढ़ाई, बल्कि यह भी सीखा कि अनुशासन, परिश्रम और समर्पण से ही सफलता संभव है। विभिन्न खेल प्रतिस्पर्धाओं में बच्चों ने भाग लेकर अपने कौशल को निखारने का अवसर पाया। स्टेडियमों में उमड़ी भीड़ और खिलाड़ियों का उत्साह यह दर्शाता है कि उत्तराखंड में खेलों के प्रति गहरी रुचि है। राज्य के खेल प्रेमियों ने इस आयोजन को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह भविष्य में प्रदेश को खेलों की दुनिया में नई ऊंचाइयों तक ले जाने में मदद करेगा।
स्टेडियम का हुआ विकासः राष्ट्रीय खेल के आयोजन से उत्तराखंड के स्टेडियमों का भी कायाकल्प हुआ है। आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित स्टेडियमों ने खिलाड़ियों को बेहतरीन मंच दिया, जिससे आने वाले वर्षों में यहां से कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी निकलने की उम्मीद है।
युवाओं के सपनों को मिले पंखः इन खेलों से प्रदेश के युवाओं में आत्मविश्वास बढ़ा है और उन्होंने खेलों को करियर के रूप में अपनाने की दिशा में सोचना शुरू कर दिया है। राष्ट्रीय खेल की सफलता ने यह संदेश दिया है कि ष्अगर मेहनत और लगन हो, तो कोई भी सपना हकीकत में बदला जा सकता है। उत्तराखंड में खेलों का यह सुनहरा अध्याय न केवल खिलाड़ियों को बल्कि पूरे प्रदेश को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में सहायक होगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments