Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeउत्तराखण्डहिमाचल से सेब लेकर आ रहा वाहन खाई में गिरा, चालक की...

हिमाचल से सेब लेकर आ रहा वाहन खाई में गिरा, चालक की मौत

देहरादून: देहरादून के विकासनगर में मंगलवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। हिमाचल से सेब लेकर आ रहा एक लोडर वाहन मीनस-हरिपुर मार्ग पर टिकरधार के पास अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा।

हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने राजस्व विभाग को सूचना देकर बचाव कार्य शुरू किया।

हादसे में वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वाहन चालक पवन हिमाचल प्रदेश के ग्राम डिडो जनपद सिरमौर का निवासी बताया जा रहा है। वहीं, हादसे में वाहन सवार एक अन्य व्यक्ति ख्यालीराम निवासी निरुवा-हिमाचल भी गंभीर रूप से घायल हो गया है।

तहसीलदार केशव दत्त जोशी के मुताबिक, हादसे में मृतक चालक की पहचान होने से स्वजन को घटना की सूचना कर दी गई है। पुलिस सड़क हादसे के कारणों की जांच पड़ताल कर रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments