Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधदवा कंपनी के कर्मचारी की संदिग्ध हालात में मौत

दवा कंपनी के कर्मचारी की संदिग्ध हालात में मौत

देहरादून: रुड़की में एक दवाई कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। कर्मचारी की मौत से परिजनों ने सिविल अस्पताल में जमकर हंगामा कियाI परिजनों ने एक युवती पर जहर देकर हत्या करने की अंशका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी हैI

जानकारी के अनुसार, मूल रूप से सहारनपुर और हाल निवासी रुड़की के सुनहरा निवासी मिथुन (26) रुड़की के रामनगर औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक दवाई कंपनी में काम करता था। बताया जा रहा है कि मंगलवार की रात वह कंपनी से ड्यूटी कर कमरे पर लौटा था। रात में उसकी अचानक तबीयत खराब हो गई। परिजनों ने आनन-फानन उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई है। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में भेज दिया।

जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह परिजन और बड़ी संख्या में रिश्तेदार सिविल अस्पताल में जमा हो गए। परिजनों ने एक युवती पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। साथ ही पुलिस को तहरीर देकर युवती के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। गंगनहर कोतवाली प्रभारी बीएल भारती ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। इसके साथ ही तहरीर के आधार पर युवती से भी पूछताछ की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments