Latest news
उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधनशे में धुत ड्राईवर चला रहा था 40 यात्रियों से भरी बस,...

नशे में धुत ड्राईवर चला रहा था 40 यात्रियों से भरी बस, पुलिस ने उतारी खुमारी

देहरादून: उत्तरकाशी में मध्य प्रदेश के 40 तीर्थयात्रियों की एक बस दुर्घटनाग्रस्त होते-होते बची। बड़कोट से देवीधार करीब 60 किलोमीटर तक बस चालक ने शराब के नशे में धुत होकर बस चलाई।

सोमवार की दोपहर को मध्य प्रदेश के 40 तीर्थयात्रियों की बस का चालक तब पकड़ में आया जब वह देवीधार के पास अनियंत्रित और स्पीड में बस चला रहा था। देवीधार के पास वाहनों की स्पीड की जांच कर रही यातायात पुलिस ने बस को जांच के लिए रोका तो चालक के मुंह से शराब की बदबू आ रही थी।

यातायात पुलिस ने एल्कोमीटर से जांच की तो चालक के शरीर में 158.8 एमएल एल्कोहल पाया गया। पुलिस ने चालक से पूछता की तो चालक ने बताया कि रात को उसने अधिक शराब पी थी। जिससे हैंगओवर हो गया था, हैंगओवर उतारने के लिए उसने पी है।

गंगोत्री हाईवे पर देवीधार के पास शराबी चालक पकड़ में आया। पुलिस ने बस को सीज कर चालक को हिरासत मेें लिया और चालक का लाइसेंस निलंबित करने की संस्तुति की। कोतवाली पुलिस ने चालक के विरुद्ध 185 पुलिस एक्ट और एमवी एक्ट में मुकदमा किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments