Latest news
नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डआगामी चुनावो के चलते 11 से 14 फ़रवरी तक सील रहेगी अंतराष्ट्रीय...

आगामी चुनावो के चलते 11 से 14 फ़रवरी तक सील रहेगी अंतराष्ट्रीय सीमाए

देहरादून: आगामी विधानसभा चुनाव को शांति पूर्वक संपन्न कराने हेतु 11 से 14 फरवरी तक जिले की सभी अंतरराष्ट्रीय सीमा सील रहेंगी। इस के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी ने आदेश जारी कर दिए हैं।

सीमांत जिले के झूलाघाट, डौड़ा, जौलजीबी, धारचूला में अंतरराष्ट्रीय झूला पुल हैं। आदर्श आचार संहिता के लागू होने के बाद एसएसबी और अन्य सुरक्षा एजेंसियां आर-पार जाने वालों की चेकिंग कर रही है। इसके तहत एसएसबी और पुलिस टीम नेपाल सीमा पर पैनी नजर बनाए हुए है। इसके अलावा एसएसबी नेपाल सीमा पर लगातार गश्त कर रही है।

इसके अतिरिक्त पुलिस भी नेपाल सीमा पर लगातार नजर बनाए हुए है। जिला मजिस्ट्रेट डॉ. आशीष चौहान ने जानकारी देते बताया कि निर्वाचन आयोग से प्राप्त मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के तहत 14 फरवरी को निर्धारित मतदान दिवस को देखते हुए पिथौरागढ़ से लगी नेपाल सीमा को सील करने के आदेश दिए गए हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments