Latest news
हवलदार पंकज की तलाश के लिए मुख्यमंत्री ने दिए प्रभावी निर्देश रिकॉर्ड सरकारी नौकरियों के बाद युवाओं के लिए कौशल और उद्यमिता पर जोर स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प आयुक्त कैंप कार्यालय में मंडलायुक्त आनंद स्वरूप ने किया ध्वजारोहण स्वतंत्रता हमें बहुत बड़ी कुर्बानियों के बाद मिली है, इसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारीः डीएम स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल ने लोक भवन में किया ध्वजारोहण स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून के परेड ग्राउंड में राज्य स्तरीय समारोह में किया ध्व... एफडीए का बड़ा अभियान, दूध-पनीर समेत कई खाद्य पदार्थों के नमूने जांच को भेजे घ्सशस्त्र सीमा बल क्षेत्रक मुख्यालय अल्मोड़ा में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन देहरादून में दलहन उत्पादन को बढ़ाने को क्लस्टर आधारित माइक्रोप्लानिंग पर जोर

[t4b-ticker]

Sunday, August 16, 2026
Homeउत्तराखण्डहरिद्वार के डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने राज्यपाल से की भेंट

हरिद्वार के डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने राज्यपाल से की भेंट

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से शनिवार को राजभवन में जिलाधिकारी हरिद्वार धीराज सिंह गर्ब्याल ने शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने राज्यपाल को जिला प्रशासन हरिद्वार द्वारा उत्तराखंड में स्थित भगवान शिव मंदिरों पर आधारित कॉफी टेबल बुक ष्दि एटर्नल लॉर्ड ग्रेट शिव टेम्पल्स ऑफ उत्तराखण्ड भेंट की।
यह पुस्तक भगवान शिव के महानतम स्वरूप सदाशिव से प्रेरित है। इस पुस्तक में उत्तराखण्ड राज्य में स्थित भगवान शिव के लगभग सभी मन्दिरों की पौराणिक एवं एतिहासिक जानकारियों, महत्व, मन्दिरों की स्थिति के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है। यह पुस्तक राज्य में आने वाले शिव भक्तों के लिए बेहद उपयोगी साबित होगी। इस किताब के सहयोग से शिव भक्त उत्तराखण्ड राज्य में स्थित शिव मन्दिरों की जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकते हैं तथा मंदिरों तक आसानी से पहुंच सकते हैं। राज्यपाल ने इस प्रकार के अभिनव प्रयास के लिए जिला प्रशासन हरिद्वार की सराहना की।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments