Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डराज्य में दो घंटे बढ़ी रात्रि कर्फ्यू की अवधि

राज्य में दो घंटे बढ़ी रात्रि कर्फ्यू की अवधि

देहरादून: सूबे में लगातार बढ़ रहे कोरोना के संक्रमण को देखते हुए सरकार ने बुधवार को नई गाइड लाइन जारी की है I जिसके तहत राज्य में रात्रि में लगने वाले कर्फ्यू की अवधि दो घंटे के लिए और बढ़ा दी गई है. मुख्य सचिव द्वारा इस बाबत दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं I पूर्व में रात्रि कर्फ्यू की अवधि रात्रि 11 बजे से सुबह 5 बजे तक थी जिसे अब रात्रि के 10 बजे से सुबह 6 बजे तक कर दिया गया है I इसके अलावा अन्य सभी आवयशक सेवाएं पूर्व में जारी गाइड लाइन के तहत ही रहेगीI

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ,भारत सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देश एवं गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जारी आदेशो के प्रावधानों का संज्ञान लेते हुए राज्य सरकार ने पूर्व में जारी अपने आदेशो को परिवर्तन करते हुए नए निर्देश पारित किए है I जिसमे पूर्व में लागू रात्रि कर्फ्यू में इजाफा कर दिया गया है I इस अवधि के अंतर्गत आवश्यक सेवाओ से जुड़े व्यक्तियों,दुकानों ,कार्यालयों को कोविड प्रोटोकॉल के तहत कार्य करने की छूट दी गई है I

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments