Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डदरोगा भर्ती फिजिकल परीक्षा पीछे करने की मांग

दरोगा भर्ती फिजिकल परीक्षा पीछे करने की मांग

देहरादून। राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवप्रसाद सेमवाल ने लोक सेवा आयोग द्वारा दरोगा भर्ती की फिजिकल परीक्षा पीछे किए जाने की मांग की है। सेमवाल ने सवाल उठाया कि इस भीषण गर्मी में पुलिस विभाग 10 जून को फिजिकल परीक्षा करवा रहा है। अभ्यर्थी 5 किलोमीटर की दौड़ इस गर्मी में कैसे कर पाएगा।
सेमवाल ने मांग की है कि इस परीक्षा को मौसम के अनुकूल कराया जाए। अभी प्रदेश में भीषण गर्मी है तो दूसरी ओर यात्रा अपने चरम पर है, ऐसे में पहाड़ों के दूरस्थ क्षेत्रों से आने वाले परीक्षार्थियों को गाड़ियां मिलना संभव नहीं है। वहीं उनको रहने के लिए कमरे भी बहुत महंगे मिलेंगे। परीक्षार्थियों की सुविधा को देखते हुए फिजिकल परीक्षा को बरसात के बाद सितंबर माह में कराया जाए।
गौरतलब है कि लोक सेवा आयोग द्वारा दरोगा भर्ती के लिए 222 पदों पर विज्ञप्ति निकाली गई है। जिसके लिए एक लाख से अधिक बेरोजगारों ने आवेदन किया है। इस परीक्षा को पुलिस विभाग कराएगा। 25 मई को पुलिस विभाग ने सभी अभ्यर्थियों को नोटिस जारी कर 10 जून से फिजिकल परीक्षा के लिए आमंत्रित किया है। इसके लिए गढ़वाल मंडल के देहरादून और हरिद्वार तो वहीं कुमाऊं मंडल के रामनगर को फिजिकल परीक्षा केंद्र बनाया गया है। अब इस भीषण गर्मी में पुलिस विभाग द्वारा जून के महीने में फिजिकल परीक्षा करवा रहा है। अभ्यर्थी 5 किलोमीटर की दौड़ इस गर्मी में कैसे कर पाएगा। राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी बेरोजगार हित में फिजिकल परीक्षा के लिए दूसरी तिथि जारी करने की मांग की है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments