Latest news
उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeशिक्षाशिक्षा मंत्री ने 26 स्कूलों को स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार से किया सम्मानित

शिक्षा मंत्री ने 26 स्कूलों को स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार से किया सम्मानित

देहरादून: उत्तराखंड में 26 स्कूलों को राज्य स्तरीय स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने शिक्षा निदेशालय में आयोजित कार्यक्रम में ओवरऑल श्रेणी में 20 और उप श्रेणी में छह स्कूलों को पुरस्कृत किया।

इस दौरान शिशिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रदेशभर के स्कूलों के लिए पांच मूलभूत सिद्धांत तय किए गए हैं, जिसके तहत हर स्कूल में स्वच्छता अभियान चलाए जाएंगे, हर स्कूल को एक-एक गांव गोद लेकर गांव को शत-प्रतिशत साक्षर बनाना होगा।

उन्होंने आगे कहा कि प्रदेशभर के स्कूलों के लिए पांच मूलभूत सिद्धांत तय किए गए हैं, जिसके तहत हर स्कूल में स्वच्छता अभियान चलाए जाएंगे, हर स्कूल को एक-एक गांव गोद लेकर गांव को शत-प्रतिशत साक्षर बनाना होगा, नशा मुक्त स्कूल, ग्रीन कैम्पस स्कूल एवं प्रत्येक माह शिक्षकों, छात्रों व अभिभावकों के साथ शिक्षा संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।  

इस कार्यक्रम में अपर सचिव शिक्षा दीप्ति सिंह, महानिदेशक बंशीधर तिवारी, निदेशक माध्यमिक आके कुंवर, निदेशक सीमैट सीमा जौनसारी, निदेशक प्राथमिक शिक्षा बंदना गर्ब्याल, अनु सचिव विभूति रंजन, अपर निदेशक आरके उनियाल, महावीर सिंह बिष्ट, लीलाधर व्यास आदि मौजूद रहे।  

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments