Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डशिक्षा मंत्री ने किया डायट व विद्या समीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण

शिक्षा मंत्री ने किया डायट व विद्या समीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण

देहरादून। सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने स्थानीय जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) व विद्या समीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्या समीक्षा केंद्र की समीक्षा कर केंद्र की सभी गतिविधियों के विधिवत संचालन को लेकर विभागीय अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिये।
प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण को लेकर विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत लगातार प्रयासरत हैं। इसी कड़ी में उन्होंने आज जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट ) देहरादून व विद्या समीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण किया। डायट देहरादून के निरीक्षण के दौरान उन्होंने कंप्यूटर कक्ष, छात्रावास, पुस्तकालय, शौचालय सहित विभिन्न भवनों का बारीकी से निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने डायट के प्राचार्य को प्रशिक्षण व्यवस्था को और प्रभावी बनाने को कहा। इस दौरान विभागीय मंत्री ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे शिक्षकों से संवाद कर प्रशिक्षण कार्यक्रमों की गुणवत्ता और उनके अनुभवों की जानकारी ली। इसके उपरांत उन्होंने विद्या समीक्षा केंद्र का भी निरीक्षण किया। केंद्र में उन्होंने शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कार्मिकों की ऑनलाइन उपस्थिति का अवलोकन करने के साथ ही अन्य गतिविधियों की भी जानकारी ली। इसके साथ ही उन्होंने विद्या समीक्षा केंद्र के उद्देश्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने व अन्य गतिविधियों का संचालन विधिवत शुरू करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिये। डॉ रावत ने विभागीय अधिकारियों की बैठक लेते हुये विद्या समीक्षा केंद्र के प्रभावी संचालन के लिये ठोस रणनीति बनाने को कहा। उन्होंने नेटवर्क विहीन विद्यालयों की समस्या को प्राथमिकता से हल करने के लिए अधिकारियों को संबंधित जनपद के जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित कर नेटवर्क की समस्याओं का शीघ्र समाधान करने को कहा। बैठक में महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा झरना कमठान, निदेशक बेसिक आर के उनियाल, प्रभारी निदेशक माध्यमिक एस बी जोशी, अपर निदेशक डॉ मुकुल सती सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments