Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डचुनाव आयोग ने उत्तराखंड सहित 6 राज्यों के गृह सचिवों को हटाने...

चुनाव आयोग ने उत्तराखंड सहित 6 राज्यों के गृह सचिवों को हटाने के दिए आदेश

नई दिल्ली/देहरादून। चुनाव आयोग ने आम चुनाव के लिए पहला नोटिफिकेशन जारी करने से पहले सोमवार को बड़ी कार्रवाई की है। आयोग ने 6 राज्यों के गृह सचिव को हटाने का आदेश जारी किया है। इसके अलावा पश्चिम बंगाल के डीजीपी को भी हटाने का आदेश दिया गया है।
लोकसभा चुनावों की घोषणा होते ही चुनाव आयोग एक्शन के मोड में आ गया है। चुनाव आयोग द्वारा सोमवार को बड़ी कार्यवाही करते हुए उत्तराखण्ड सहित 6 राज्यों के गृह सचिवों को हटाने के आदेश जारी कर दिये है। जिन राज्यों में चुनाव आयोग द्वारा गृह सचिवों को हटाने के आदेश किये गये है उनमें गुजरात, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड शामिल है। उत्तराखण्ड में गृह सचिव की जिम्मेदारी शैलेश बगौली निभा रही थी। साथ ही चुनाव आयोग द्वारा मिजोरम और हिमाचल प्रदेश में सामान्य प्रशासनिक विभाग के सचिव को भी हटा दिया गया है। इसके अतिरिक्त चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के पुलिस डीजीपी को भी हटाने के आदेश दिए गये है। बता दें कि चुनाव आयोग द्वारा बीते शनिवार को देश भर में 2024 के लोकसभा चुनावों का बिगुल बजा दिया गया है। इसके साथ ही विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र में करीब ढाई माह तक चलने वाले इस चुनावी महापर्व की शुरूआत हो चुकी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments