Latest news
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करेंः डीएम सैनिक जीवन भर सैनिक ही रहता है,वो पूर्व और भूतपूर्व नही होताः धामी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की मां अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना युवा शक्ति के सामर्थ्य से बनेगा विकसित उत्तराखंडः मुख्यमंत्री धामी भारतरत्न पं. गोविन्द बल्लभ पन्त को उनकी जयंती पर ऊर्जा भवन में याद किया गया डिजिटल डिवाइड डेटा ने देहरादून में एआई और रोबोटिक्स ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर खोला सीएम ने हल्द्वानी स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर अमर शहीदों को किया नमन नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मिलेगी नई गतिः डॉ. धकाते

[t4b-ticker]

Saturday, September 12, 2026
Homeउत्तराखण्डमुख्य चुनाव आयुक्त के हेलिकॉप्टर की हुई इमरजेंसी लैडिंग

मुख्य चुनाव आयुक्त के हेलिकॉप्टर की हुई इमरजेंसी लैडिंग

देहरादून। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के हेलिकॉप्टर की उत्तराखंड के कुमाऊं में मुन्स्यारी में इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। हेलिकॉप्टर की मिलम से पहले रालम में इमरजेंसी लैडिंग करानी पड़ी। एक खेत में हेलिकॉप्टर को सफलतापूर्वक उतारा गया।
पिथौरागढ़ के मुन्स्यारी में हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैडिंग कराई गई है। मिली जानकारी के अनुसार केंद्रीय मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के हेलिकॉप्टर की उत्तराखंड के कुमाऊं में मुन्स्यारी में इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। इमजेंसी लैडिंग के पीछे खराब मौसम वजह बताई जा रही है।
बुधवार को जिस हेलिकॉप्टर में केंद्रीय चुनाव आयुक्त राजीव कुमार और प्रदेश के उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे शामिल थे, उसकी इमरजेंसी लैडिंग करानी पड़ी। आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक बुधवार को केंद्रीय चुनाव आयुक्त और प्रदेश के उप मुख्य निर्वाचन देहरादून से हेलिकॉप्टर से ट्रेकिंग के लिए मुनस्यारी के मिलम के लिए निकले
बुधवार को जिस हेलिकॉप्टर में केंद्रीय चुनाव आयुक्त राजीव कुमार और प्रदेश के उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे शामिल थे, उसकी इमरजेंसी लैडिंग करानी पड़ी। आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक बुधवार को केंद्रीय चुनाव आयुक्त और प्रदेश के उप मुख्य निर्वाचन देहरादून से हेलिकॉप्टर से ट्रेकिंग के लिए मुनस्यारी के मिलम के लिए निकले
हिमालयी क्षेत्र मिलम में मौसम में खराबी के चलते पॉयलट के लिए हेलिकॉप्टर को आगे ले जाना मुश्किल हुआ। ऐसे में हेलिकॉप्टर की मिलम से पहले रालम में इमरजेंसी लैडिंग करानी पड़ी। एक खेत में हेलिकॉप्टर को सफलतापूर्वक उतारा गया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी भूपेंद्र महर ने कहा कि दोनों अधिकारी सुरक्षित हैं। मामले की पूरी जानकारी ली जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments