Latest news
प्रदेश में 23 अक्टूबर से शुरु होगी ईवीएम मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच विकास परियोजनाओं की बाधाओं को दूर करने के लिए विभागीय समन्वय एवं समयबद्ध कार्यवाही पर जोर मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ मुख्यमंत्री ने यूपीईएस के 24वें दीक्षांत समारोह में किया प्रतिभाग मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक 23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प

[t4b-ticker]

Friday, October 23, 2026
Homeउत्तराखण्डसस्ता गल्ला विक्रेता के रिक्त पदों पर महिलाओं को प्राथमिकता देने पर...

सस्ता गल्ला विक्रेता के रिक्त पदों पर महिलाओं को प्राथमिकता देने पर दिया जोर

देहरादून। प्रदेश सरकार में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मामलों की मंत्री रेखा आर्या की अध्यक्षता में रायपुर स्थित राष्ट्रीय खेल सचिवालय में खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई। बैठक में खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने कैबिनेट द्वारा पूर्व में दी गई मंज़ूरी पर अधिकारियों से जानकारी ली और विभाग को पूर्व में दिये गए निर्देशों की समीक्षा करी। खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने कहा बैठक में कैबिनेट द्वारा पूर्व में दी गई मुफ़्त गैस रीफ़िलिंग की मंज़ूरी की प्रगति की जानकारी ली इसके अतिरिक्त मंत्री रेखा आर्या ने सरकार द्वारा संचालित नमक पोषण योजना, एनएफ़एसए के तहत राशन वितरण की मौजूदा स्तिथि और सस्ता गल्ला विक्रेताओं के लाभांश व भाड़ा भुगतान सम्बन्धी विषयों पर अधिकारियों संग समीक्षा करी।
मंत्री रेखा आर्या ने कहा मुफ़्त गैस रीफ़िलिंग के लिए विभाग को जल्द से जल्द शासनादेश जारी कर इस योजना के लाभार्थियों के खातों में सबसिडी डीबीटी करने के लिए निर्देशित किया है। वहीं मंत्री रेखा आर्या ने एनएफ़एसए के तहत डोर स्टेप डिलीवरी करने वाले राशन ठेकेदारों का ढुलान भाड़े के भुगतान को राज्य सरकार को अपने स्तर से करने के लिए कहा है ताकि समय रहते राशन ठेकेदारों का भुगतान हो सके और भारत सरकार से मिलने वाले भुगतान राशि को राज्य सरकार में निहित किया जाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया है। इसके अतिरिक्त मंत्री रेखा आर्या ने महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में बनाई जा रही सस्ता गल्ला विक्रेताओं के लिए आवंटन में महिलाओं को आरक्षण सम्बन्धी योजना और सस्ता गल्ला के रिक्त पदों में महिलाओं को प्राथमिकता देने के लिए जल्द से जल्द विभाग के अधिकारियों को प्रस्ताव तयार करने के लिए निर्देशित किया। बैठक में मंत्री रेखा आर्या के साथ प्रमुख सचिव खाद्य नागरिक आपूर्ति एल फेनाई, खाद्य आयुक्त हरीश चंद सेमवाल, प्रबंधक निदेशक मंडी परिषद आर डी पालीवाल,अपर सचिव कृषि आनंद स्वरूप समेत विभागीय आला अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments